फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कफोटा में सिरमौरी नाटी पर मचा धमाल

कफोटा में सिरमौरी नाटी पर मचा धमाल

Fri, 30 Nov 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कफोटा में सिरमौरी नाटी पर मचा धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय कफोटा में शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मौका था कफोटा कॉलेज के केंद्रीय छात्र संघ की ओर से आयोजित सांस्कृतिक समारोह आगाज का। समारोह में खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि, एसडीएम पांवटा लायक राम वर्मा समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज प्राचार्य टीआर पराशर और विद्यालय प्रबंधन समिति के सलाहकार विजय सिंह कंवर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर बलदेव तोमर ने कफोटा कॉलेज के भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि सरकार से मुहैया करवाने की घोषणा की। इसके साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में शौचालय निर्माण के लिए दो लाख रुपये, स्टेज निर्माण को एक लाख तथा पुस्तकालय कक्ष महाविद्यालय कफोटा के लिए किताबें उपलब्ध करवाने को उचित राशि का प्रावधान करने का एलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वसन दिया कि जल्द कॉलेज में कॉमर्स और म्यूजिक के अध्यापक नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को ऐच्छिक निधि से 25 हजार रुपये भी दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से बचने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रात दिन परिश्रम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सिरमौरी नृत्य, जय हो.. गीत पर शानदार नृत्य किया। तमिल और संस्कृत गीत पर भरत नाट्यम ने सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों करा हारूल नृत्य और स्वांग आकर्षण का केंद्र रहा। जबकि, नशा निवारण व अनुशासन के महत्व पर आधारित लघुनाटिका ने खूब तालियां बटोरीं। महिला सशक्तीकरण पर छात्रा मनीषा पुंडीर ने शानदार भाषण प्रस्तुत किया। कॉलेज के सहायक आचार्य जय चंद शर्मा ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में डीएसपी पांवटा साहिब प्रमोद चौहान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह, महामंत्री पूर्ण तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोभा राम चौहान, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्म सिंह, पीटीए अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, प्रधानाचार्य रावमावि कमरऊ शमोही राम चौहान, कार्यवाहक प्रधानाचार्य कफोटा कांता शर्मा, राजेंद्र नेगी, हिरदा राम पुंडीर, रामानंद चौहान, मुंशी राम पुंडीर, कुंदन सिंह शास्त्री, नरेश तोमर, प्रेम तोमर, रंगी लाल पुंडीर और आत्मा राम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed