{"_id":"5b29190a4f1c1bf96e8b8fa0","slug":"41529420042-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सब स्टेशन में धमाका, कई गांवों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सब स्टेशन में धमाका, कई गांवों की बती गुल
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बिजली बोर्ड के धौलाकुआं 33/11 सब स्टेशन में मंगलवार सुबह जोरदार धमाके के साथ शार्ट सर्किट हो गया जिससे सब स्टेशन में 2 केबल बॉक्स धमाके के साथ जल गए। इससे 11केवी फीडर माजरा और 11 केवी फीडर पुरुवाला क्षेत्रों से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति गुल रही। कई घंटों तक बिजली नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को सुबह 33/11 केवी सब स्टेशन धौलाकुआं में अचानक धमाका हुआ। धमाके से सब स्टेशन की 2 केबल बॉक्स जल गई। इसके बाद सूरजपुर से लेकर मिश्रवाला, जगतपुर, माजरा व सैनवाला पंचायत के आसपास के गांव में बिजली की आपूर्ति करीब 4 घंटे तक बाधित रही।
इस क्षेत्र के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कट लगने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बिजली बोर्ड की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जिससे दोपहर बाद इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा सका।
विज्ञापन
उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता धौलाकुआं संजीव गुप्ता ने पुष्टि की है। एसडीओ ने कहा कि मंगलवार को सुबह दो केबल ब्लास्ट हो गई। इसके चलते 11 केवी फीडर माजरा और पुरुवाला की आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत के बाद दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।