{"_id":"5b17eef64f1c1ba86e8b6ae8","slug":"41528295158-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ में ग्रामीण डाक सेवकों का हल्लाबोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ में ग्रामीण डाक सेवकों का हल्लाबोल
Updated Wed, 06 Jun 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़ में ग्रामीण डाक सेवकों का हल्लाबोल
मांगों को लेकर निकाली बाजार में जोरदार रैली
मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
सोलन मंडल की अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की राजगढ़, नौहराधार व हरिपुरधार इकाई के कर्मचारी इन दिनों अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। पिछले कई दिनों से हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक सेवकों की सुनवाई नहीं हो रही। लिहाजा, बुधवार को राजगढ़ में जोरदार रैली निकाली गई। रैली में डाक सेवकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान बुधवार को राजगढ़ में एक रैली निकाली। सुबह सभी कर्मचारी उप डाकघर के पास एकत्रित हुए और वहां से एक रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय तक गए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार, वित्त मंत्रालय व वित्तमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए।
रैली में प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए ‘आग लगी है देश में, मोदी घूमे विदेश में...’नारे भी लगाएं गए। एसडीएम नरेश वर्मा के माध्यम से प्रधानमंत्री को लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कमलेश चंद्रा कमेटी की सिफारिशों को शीघ्र लागू करने की मांग की गई। यह रैली सोलन मंडल के सचिव रविंद्र नेगी की अध्यक्षता में हुई जिसमें गोविंद शर्मा, सोमदत्त, राजेंद्र ठाकुर, जयपाल, मुंशी राम, रूपराम व देवेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में डाक कर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
---------भारद्वाज