{"_id":"5afda59d4f1c1bea408b6026","slug":"41526572445-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, युवक गंभीर घायल
Updated Thu, 17 May 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका-हरिपुरधार वाया संगड़ाह सड़क पर बुधवार देर शाम एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। ग्रामीणों की सहायता से कार चालक को खाई से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया। यहां से गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार काकोग निवासी पंकज (20) खेगवा पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर अपने घर लौट रहा था कि कुछ ही दूरी पर जाकर कार अनियंत्रित होकर करीब सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घायल युवक को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया। संगड़ाह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा संगड़ाह थाने के अंतर्गत खेगवा के समीप हुआ है, जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।