फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   विकास के दम पर लोस चुनाव लड़ेगी भाजपा

विकास के दम पर लोस चुनाव लड़ेगी भाजपा

Mon, 23 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
विकास के दम पर लोस चुनाव लड़ेगी भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जिला भाजपा की आवासीय बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक के दूसरे दिन हिंदू आश्रम में कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की सौ दिनों की उपलब्धियों के अलावा केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के टिप्स दिए गए। बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के टिप्स दिए। वहीं, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक के पश्चात पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी ने पूर्व की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार से मिले 69 नेशनल हाईवे की डीपीआर तक नहीं बनाई। भाजपा ने सत्ता में आते ही इस पर काम किया। तीन महीने में 40 हाईवे की डीपीआर तैयार हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर को मिले 8 नेशनल हाईवे आने वाले वर्षों में जिले की तस्वीर बदल देंगे। इनके बनने के बाद सिरमौर पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो सकेगा। कहा कि कांग्रेस सरकार ने 5 वर्षों के दौरान हिमाचल के इतिहास में 65 वर्षों में सबसे अधिक 40 फीसदी कर्ज लेकर हिमाचल को पूरी तरह कर्ज में डूबो दिया। कांग्रेस सरकार ने 5 वर्षों में 18 हजार करोड़ का कर्ज लिया। इसके चलते हिमाचल प्रदेश पर 45 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखराम ने बताया कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और रणनीति बनाई गई। भाजपा लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार के 4 वर्षों की उपलब्धियां व जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने तीन माह में दो हजार कर्मचारियों के तबादले किये हैं, जबकि पूर्व कांग्रेस ने सरकार बनने के तीन महीने में 6 हजार कर्मचारियों के तबादले किए थे। दो दिवसीय बैठक में दो राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिसमें भाजपा सरकार की नीतियों का बखान किया गया है। इस अवसर पर पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, रामेश्वर शर्मा, सुनील कुमार, कुलदीप राणा, अनिल ठाकुर, कल्पना शर्मा, प्रीतम शर्मा आदि उपस्थित थे।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed