फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मिनी जू रेणुका के कर्मचारियों का हुआ वैक्सीनेशन

मिनी जू रेणुका के कर्मचारियों का हुआ वैक्सीनेशन

Thu, 01 Feb 2018 11:06 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
मिनी जू रेणुका के कर्मचारियों का हुआ वैक्सीनेशन
10 कर्मचारियों को लगे जीवन रक्षक टीके - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
वन्य प्राणी विभाग के मिनी जू रेणुका में कार्यरत 10 कर्मचारियों का वैक्सीनेशन करके उनको जीवन रक्षक टीके लगाए गए। वीरवार को सिविल अस्पताल ददाहू में बारी-बारी से सभी जू कर्मचारियों ने यह टीके लगाए गए। बता दें कि यह टीके लगाने से किसी भी जानवर के हमले या काटे जाने की सूरत में कर्मचारियों की जान को कोई खतरा न होता।

उल्लेखनीय है कि मिनी जू रेणुका में लगभग सभी प्रकार के बड़े व छोटे जानवर शामिल हैं। इनमें कुछ जानवर खतरनाक भी हैं।

जो हमले तक के लिए उतारू हो जाते हैं। ऐसे में विभाग कर्मचारियों के जीवन को अनमोल मानते हुए उनका वैक्सीनेशन करवाता है। ताकि जानवर के काटने या पंजा आदि मारने की सूरत में कर्मचारियों के जीवन को कोई खतरा उत्पन्न न हो। सिविल अस्पताल ददाहू के फार्मासिस्ट जितेंद्र तोमर ने सभी 10 कर्मचारियों को टेटनस, एंटी रेबीज, बीसीजी व हेपेटाइटिस के टीके लगाकर उनका वैक्सीनेशन किया। मिनी जू रेणुका के प्रभारी व बीओ देविंदर सिंह ने बताया कि जू में कार्यरत सभी कर्मियों का वैक्सीनेशन करके उनको जीवन रक्षक टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed