{"_id":"5a3a6eb04f1c1b95188bafa0","slug":"41513778864-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रोहड़ू जाणा मेरी आमिए...’ गीत पर झूमे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रोहड़ू जाणा मेरी आमिए...’ गीत पर झूमे बच्चे
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया जिसमें मैनकाइंड फार्मा के निदेशक अर्जुन जुनेजा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा के प्रधानाचार्य बीएस सैनी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जबकि स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत ‘प्रेम से हमें जीने दो हम हैं...’, से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद लघु नाटिका ‘भारत की शान’, छोटे बच्चों का नृत्य, महिषासुर मर्दिनी, देवीनगर ब्रांच के बच्चों का माइम शो, गीत क्रेजी टू गो, शुभखेड़ा के सीनियर बच्चों का माइम शो, हिमाचली नाटी में ‘लोको बुरा आया जमाना रिवाजों ने भूले जाना...’ व ‘रोहडू जाणा मेरी आमिए’ समेत पहाड़ी गीतों पर जमकर नाटी डाली गई।
मुख्य अतिथि अर्जुन जुनेजा ने वर्ष भर खेलकूद शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए जिनमें आस्था गुप्ता, सतविंद्र कौर, प्रकृति चंदेल, हिमानी गुप्ता, सिमरजोत सिंह, श्रीजल पालियाल, सोहेल खान, आकांक्षा, सारांश, राहुल ठाकुर, प्रियांशु, विशाल वर्मा, वंशिका निराला, मनजोत कौर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में स्कूल के चेयरमैन जीएस भल्ला, वाइस चेयरमैन एएस नारंग, जसवीर साहनी, हरप्रीत शाह, कैलाश आजाद, कैप्टन पीसी भंडारी, हरभजन सिंह, कुलवंत सिंह, बीडी त्यागी, एनपीएस सहोता, डॉ. अमिताभ जैन, अनिंद्र सिंह नौटी, देवेंद्र साहनी, एस ठाकुर, सतीश, एनएम वर्मा, मधुकर डोगरी, शिवानी वर्मा, रंजीत कौर, एमएस राठौर, राजकुमार, अवतार सिंह, मनजीत सिंह व गुरनाम सिंह समेत स्कूल स्टाफ एवं अभिभावकों ने भाग लिया।