{"_id":"5a05bb494f1c1bf2538bbefd","slug":"41510325065-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम पहुंची ईवीएम व वीवीपेट मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम पहुंची ईवीएम व वीवीपेट मशीनें
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
indian army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में वीरवार को मतदान संपन्न होने के बाद 538 पोलिंग बूथों की ईवीएम मशीन कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रख दी गईं हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा है।
साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी सुरक्षा व्यवस्था पर 24 घंटे की निगरानी दी जा रही है। आगामी 18 दिसंबर को चुनाव आयोग की ओर से तैनात पर्यवेक्षकों की अगुवाई में ही स्ट्रांग रूम की सील खुलेगी। इसके बाद उपमंडल मुख्यालयों में मतगणना कर चुनाव नतीजे घोषित होंगे।
वीरवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में पहुंचाया गया। दूरदराज मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियां ने भी वीरवार देर रात को ही स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन जमा करवाई। स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए बीएसएफ व आईटीबीपी के जवान चौबीस घंटे तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि जिला में 538 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए थे जिसमेें 77 संवेदनशील और 39 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र थे। शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव करवाए जाने के बाद सभी ईवीएम व वीवीपैट मशीनें जिला के पांच उपमंडल मुख्यालय पर स्ट्रॉंगरूम में कड़ी सुरक्षा की निगरानी में रखी गई हैं जो कि 18 दिसंबर को खुलेंगी।