फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   40-year-old man commits suicide by hanging in Surajpur.

Sirmour News: सूरजपुर में 40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या

Mon, 03 Aug 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
40-year-old man commits suicide by hanging in Surajpur.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सूरजपुर गांव में सोमवार को 40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। निर्माणाधीन भवन में उसके मृत पाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह रविवार रात पत्नी से मारपीट के बाद व्यक्ति घर से चला गया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार सूरजपुर निवासी राज कुमार (40) पुत्र स्व. प्रीतम सिंह की मौत की सूचना मिली थी। मृतक के भाई संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि राज कुमार निर्माणाधीन मकान में मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आसपास के क्षेत्र की जांच की। मौके से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस को परिजनों से पता चला कि राज कुमार का विवाह वर्ष 2016 में हुआ था और उसके दो बेटे हैं। परिजनों के अनुसार वह काफी समय से नशे का आदी था। शराब के नशे में पत्नी से गाली-गलौज व मारपीट करता था। रविवार रात भी उसने पत्नी के साथ मारपीट की। परिजनों ने किसी तरह उसे छुड़ाया और उसका सिविल अस्पताल में उपचार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के बाद परिजन सूरजपुर लौट आए। पुलिस भी घर पहुंची थी। इसी दौरान राज कुमार घर से चला गया। सोमवार सुबह परिजनों ने उसे निर्माणाधीन मकान में मृत पाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed