{"_id":"66699b8e8b8e43594109d09c","slug":"40-artists-gave-voice-test-on-the-first-day-nahan-news-c-176-1-ssml1040-123262-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पहले दिन 40 कलाकारों ने दिया स्वर परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पहले दिन 40 कलाकारों ने दिया स्वर परीक्षण
Wed, 12 Jun 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूलिनी मेले में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आगामी 21 जून से शुरू होने वाले राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के ऑडिशन बुधवार को शुरू हो गए। नगर निगम सोलन के सभागार में आरंभ हुए इस स्वर परीक्षण में सुबह से ही प्रतिभागी पहुंचे। ऑडिशन के पहले दिन 40 से अधिक कलाकारों ने स्वर परीक्षण में भाग लिया। जिला भाषा अधिकारी की देख-रेख में आयोजित ऑडिशन के लिए संगीत क्षेत्र से जुड़ी शख्सियतों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है। ऑडिशन 14 जून तक होंगे।
मेला अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने बताया कि तीन दिनों के ऑडिशन के बाद जो भी कलाकार चयनित होंगे, उन्हें मेले के दौरान गाने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है कि इस बार ज्यादा से ज्यादा स्थानीय कलाकारों को मंच पर मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऑडिशन में वही कलाकार शामिल होंगे, जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया है।