{"_id":"678a556f0d9acbf9d309646e","slug":"4-bus-route-effected-by-weather-nahan-news-c-177-1-nhn1002-141378-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मौसम साफ होने के बाद भी जिले में लोगों की दुश्वारियां बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मौसम साफ होने के बाद भी जिले में लोगों की दुश्वारियां बरकरार
विज्ञापन
हरिपुरधार के समीप सड़क पर पड़ी बर्फ, जिस पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो रहा है। स्रोत : पाठक
सचित्र...
मौसम साफ होने के बाद भी जिले में लोगों की दुश्वारियां बरकरार
ऊंचाई वाले इलाकों की सड़कों पर फिसलन से जोखिम भरा हुआ सफर
मैदानी इलाकों में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, शीतलहर की चपेट में इलाका
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में शुक्रवार को मौसम साफ रहने के बावजूद भी लोगों की दुश्वारियां बरकरार रहीं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते इलाका शीतलहर की चपेट में रहा। बर्फ के कारण फिसलन बढ़ने से निगम के चार रूट भी प्रभावित हुए हैं।
दरअसल, गत वीरवार को जिले में बर्फबारी और बारिश हुई। जिले के चूड़धार, नौहराधार, हरिपुरधार में हल्की बर्फबारी के चलते इलाका फिर से ठंड की चपेट में आ गया है। हरिपुरधार, नौहराधार में सड़कों पर फिसलन बढ़ने से यातायात प्रभावित और सफर जोखिमभरा हो रहा है। हालांकि दुर्घटना का कोई समाचार नहीं है, लेकिन कई जगह गाड़ियां स्किड हुईं।
उधर, शुक्रवार को सुबह के समय कालाअंब, पांवटा साहिब, धौलाकुआं आदि क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। इसके चलते वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। उद्योगपतियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही हैं क्योंकि बाहर से कच्चा माल लेकर आ रहे वाहन देरी से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
समूचा इलाका शीतलहर की चपेट में रहा। कोहरे से गेहूं और अन्य फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।
गिरिपार क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम के चार रूट भी प्रभावित रहे। इन रूटों आधे रास्ते तक ही निगम की बसें जा पाईं। इनमें नाहन-बढ़ोल रूट पर अंधेरी तक, नाहन कूहंट रूट भी अंधेरी तक, पांवटा-डिमाइना रूट डाहर तक और पांवटा-गजवा रूट पर नाया पंजोड़ तक ही निगम की बसें चलींं। इसके आगे लोगों को गंतव्यों तक पैदल या फिर निजी वाहनों से जोखिम उठाकर जाना पड़ा।
नाहन बस अड्डा प्रभारी मोहम्मद नासिर ने बताया कि बर्फ के चलते गिरिपार क्षेत्र के चार रूट प्रभावित हुए हैं। इन पर जहां तक बर्फ नहीं है, वहीं तक बसें भेजी जा रहीं हैं। सवारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। जैसे ही बर्फ खत्म होगी, सभी रूटों को सुचारू कर दिया जाएगा।
...संवाद