{"_id":"61a3c193c26fcd03852615e0","slug":"4-50-crore-rupees-will-be-spent-on-mandreva-bridge-markanda-river-nahan-news-sml3917216134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारकंडा नदी पर 4.50 करोड़ से बनेगा मंडेरवा पुल : डॉ. बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारकंडा नदी पर 4.50 करोड़ से बनेगा मंडेरवा पुल : डॉ. बिंदल
विज्ञापन
4.50 crore rupees will be spent on mandreva bridge markanda river
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन(सिरमौर)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को नाहन विधानसभा के तहत विक्रमबाग-देवनी क्षेत्र में मारकंडा नदी पर मंडेरवा पुल का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
मंडेरवा पुल का निर्माण करीब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि नाहन क्षेत्र में मारकंडा नदी बरसात के दिनों में स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन जाती थी, लोगों का जीवन दूभर हो जाता था लेकिन अब क्षेत्र के लोग बरसात के दिनों में बाजार, दफतर, स्कूल और दूसरे जरूरी कार्यों के लिए आराम से घर से बाहर निकल सकते हैं।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार नाहन विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य करवा रही है जिसके परिणामस्वरूप नाहन विधानसभा आदर्श विधानसभा क्षेत्र बन कर उभर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने विक्रमबाग-देवनी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी सरकारों में इस क्षेत्र की पूरी तरह उपेक्षा हुई है लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार में इस क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।
डॉ. बिंदल ने बताया कि क्षेत्र में 9.25 करोड़ से सलानी का पुल, खैरवाला-ढांगवाला में 3 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, खैरी का नाला में 3.19 करोड़ रुपये का पुल और 11 करोड़ रुपये की राशि से सुुकेती-खजूरना सड़क का स्तरोन्नयन आदि निर्माण कार्यों को जन समर्पित किया जा चुका है। पथराला का खाला में 2.5 करोड़ का पुल बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मंडल महामंत्री, पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, संबंधित विभाग के अधिकारी एवं अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित रहे।