{"_id":"68adc23f82cbcc481c08bb2f","slug":"36-roads-closed-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-nhn1002-158148-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिलेभर में 36 सड़कें बंद, भरोग बनेड़ी स्कूल की सुरक्षा दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिलेभर में 36 सड़कें बंद, भरोग बनेड़ी स्कूल की सुरक्षा दीवार ढही
विज्ञापन
पांवटा-शिलाई-गुम्म एनएच पर टिंबी में बदहाल सड़क। स्रोत: जागरूक पाठक
भारी बारिश और भूस्खलन ने बढ़ाई विभागों और लोगों की दिक्कतें
कोटी बोंच में सड़क का डंगा गिरने से रिहायशी मकान को हुआ खतरा
कमरऊ और नारग में तीन गोशालाएं ढही, हादसे में एक मवेशी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)। जिला सिरमौर में मूसलाधार बारिश ने विभागों और लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बारिश से जहां जिले में 36 सड़कों पर आवाजाही ठप रही, वहीं डंगे ढहने से कई जगह लोगों के घर और स्कूल के भवन खतरे की जद में आए गए हैं। गोशाला के मलबे की चपेट में आने से एक मवेशी की भी मौत हुई है।
दरअसल, गत सोमवार रात्रि और मंगलवार तड़के जिले में मूसलाधार बारिश हुई। भूस्खलन के चलते राजगढ़-टिक्कर-बड़गला सड़क राजगढ़ से एक किलोमीटर आगे सुबह बंद हो गई। इस सड़क पर करीब तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। कुछ माह पूर्व इस सड़क को चौड़ा करके पक्का किया गया था। उस दौरान सड़क की कटिंग ढलानदार न करके सीधी की गई, जो अब बरसात में गिर रही है।
सनौरा-नेरीपुल मार्ग जघेड़ के समीप भारी भूस्खलन के चलते मंगलवार सुबह बंद हो गया। सड़क में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। सड़क को दोपहर बाद बहाल करवाया गया। नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत नाहन-कौलांवालाभूड़ सड़क पर भी आवाजाही बंद रही। भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन
जिले में अभी भी 36 सड़कें बंद हैं। इनमें नाहन मंडल की 6, शिलाई की 13 और संगड़ाह मंडल की 17 सड़कें शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग को करीब 55 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरोग बनेड़ी की सुरक्षा दीवार भी भारी बारिश में ढह गई। इस दौरान करीब 10 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। उधर, नौहराधार में जोगिंद्र सिंह का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है।
-- --
नारग में मवेशी की मौत
सराहां (सिरमौर) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार नारग तहसील के देशराज की गोशाला के भूस्खलन की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। ग्रामीण राजस्व अधिकारी की ओर से 35 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। इसके अलावा नारग और कमरऊ में तीन गोशाला क्षतिग्रस्त होने से 1.04 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
-- --
डंगा ढहने से घर को खतरा
रोनहाट (सिरमौर)। भारी बारिश से रोनहाट के कोटी गांव में सड़क का डंगा धसने से मकान को खतरा हो गया। सड़क का हिस्सा पूरी तरह टूट चुका है। इस दौरान वहां एचआरटीसी की बस भी फंस गई। वहीं हरिपुरधार-बढ़ोल सड़क ब्योंंग में और द्राबिल-गत्ताधार सड़क भी भूस्खलन से बंद हो गई थी। इन सड़कों को दोपहर बाद खोला गया। तांदियो गांव में सुखराम के घर के आगे का डंगा भी बारिश से ढह गया। इसके चलते उसके मकान को खतरा पैदा हो गया है।
-- -- संवाद