{"_id":"5c98fb7dbdec22144c192b0e","slug":"31553529725-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों की सुरक्षा मापदंडों को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों की सुरक्षा मापदंडों को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जिला स्तरीय कार्यशाला सोमवार को नाहन के एसएफडीए हॉल में आयोजित हुई। इसमें सहायक आयुक्त एसएस राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि, हरियाणा से आए सुशील वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशानुसार सेफ ट्रांसपोर्टेशन ऑफ स्कूल चिल्ड्रन विषय पर आयोजित कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों से आए मालिक, शिक्षक, स्कूल बसों के ड्राइवरों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता सुशील वर्मा ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे, बच्चों के बैठने का माकूल स्थान, उनके खेलने के लिए बेहतर मैदान, बसों में ड्राइवर और कंडक्टर का होना जरूरी है। बसों में ड्राइवर और कंडक्टर का वर्दी में होना भी जरूरी है। इस अवसर पर आयोग के सदस्य आशुतोष गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। जबकि, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा ने स्कूल बसों से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान जिला बाल कल्याण अधिकारी मदन चौहान, राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य कविता, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष विजय श्री गौतम ने अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।