{"_id":"5c6ee002bdec22105574f761","slug":"31550770178-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 फरवरी को जिले की पंचायतों में होंगी विशेष सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 फरवरी को जिले की पंचायतों में होंगी विशेष सभाएं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर की सभी 228 ग्राम पंचायतों में 24 फरवरी को विशेष ग्राम सभाएं और शहरी क्षेत्रों में वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाएगा। उपायुक्त ललित जैन ने आगामी लोकसभा चुनाव के प्रबंधों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा विभाग और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के जिन स्कूलों और पंचायत घरों में स्थापित किए जाने वाले मतदान केंद्रों में बिजली, फर्नीचर, स्कूल के लिए संपर्क मार्ग और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी 23 फरवरी से पूर्व जिला निर्वाचन कार्यालय नाहन को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वह जिला में दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय नाहन को उपलब्ध करवाएं। उन्होंने जिला के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का ऑनलाइन डाटा कोष कार्यालय में शीघ्र अपडेट करवाएं। सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वह संबंधित उपमंडलों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएं। इस अवसर पर एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा, एसडीएम शिलाई योगेश चौहान, तहसीलदार निर्वाचन मायाराम के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।