{"_id":"5b43a16e4f1c1b54238b55b0","slug":"31531158894-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव : चंद घंटों की बारिश से तालाब बनीं गलियां, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव : चंद घंटों की बारिश से तालाब बनीं गलियां, घरों में घुसा पानी
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद के कुछ वार्डों में जलभराव से लोगों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। सोमवार को पांवटा की शांति कॉलोनी, शिवा कॉलोनी और विकानेर के समीप जलभराव की समस्या रही। नगर परिषद का कहना है कि बरसात के लिए विशेष टीम गठित की गई है। टीम सूचना मिलने पर जल निकासी के लिए मौके पर भेज दी जाती है। शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को भविष्य में मास्टर प्लान बनाया जाएगा।
पांवटा नगर परिषद कमेटी के वार्ड-10 शांति कॉलोनी निवासी हर्ष बतरा, लक्ष्मण जैन, रेनू गर्ग, मुकेश व सुरेंद्र गुप्ता का कहना है कि जलभराव की समस्या विकराल होती जा रही है। बारिश होते ही करीब 40 से 50 परिवारों को गलियों और घरों में पानी भरने से दिक्कतें पैदा हो रही हैं। गलियों में लबालब पानी भर जाने से आवागमन काफी समय तक प्रभावित हो जाता है। सोमवार को भी चंद घंटों के लिए बारिश हुई। इससे इलाके के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पांवटा नगर परिषद से समस्या के स्थायी समाधान का आग्रह किया गया है।
सोमवार को शिवा कॉलोनी में भी जलभराव हुआ। इस स्थल पर जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं है। इससे गलियों में पानी भर रहा। पांवटा में विकानेर मिष्ठान के समीप एक गली में भी जलभराव हुआ। गलियों का पानी रिहायशी मकान के परिसर में जा घुसा। मुख्य बाजार गीता भवन से अस्पताल तक और बाईपास से अस्पताल मार्ग पर जलभराव समस्या दूर करने को विशेष सफाई टीम ने सोमवार को सुबह से शाम तक जल निकास नालियों की सफाई का कार्य किया।
विज्ञापन
उधर, पांवटा नगर परिषद की अध्यक्ष कृष्णा धीमान और उपाध्यक्ष नवीन शर्मा का कहना है कि जलभराव समस्या से निजात दिलाने को मास्टर प्लान बनाया जाएगा। सोमवार को वार्ड-10 शांति कॉलोनी समेत कुछ स्थलों से जलभराव की समस्याएं सामने आई हैं। बरसात के लिए गठित विशेष टीम ने अधिकतर स्थलों पर पहुंचकर बंद नालियों को खुलवाया। इससे बारिश के पानी की बेहतर निकासी हो सकी।