{"_id":"5afda4ad4f1c1b195e8b52d9","slug":"31526572205-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र ठाकुर के सिर सजा निदेशक पद का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरेंद्र ठाकुर के सिर सजा निदेशक पद का ताज
Updated Thu, 17 May 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
हिमफेड के निदेशक बने वीरेंद्र ठाकुर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)।
हिमफेड के निदेशक पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली है। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित (हिमफेड) के नाहन स्थित कार्यालय में वीरवार को हुए चुनाव में भाजपा समर्थित वीरेंद्र ठाकुर के पक्ष में कुल 26 वोट पड़े। जबकि, कांग्रेस के उम्मीदवार राजेंद्र ठाकुर को सिर्फ 12 मतों से संतोष करना पड़ा। चुनाव पंजीयक अधिकारी विजेंद्र कंवर, निरीक्षक राकेश थापा, राकेश कुमार, रामेश्वर चौधरी और अतुल तोमर की देखरेख में आयोजित हुए। चुनाव में कुल 38 डेलीगेटस ने वोट कास्ट किया। दी झाजड़ ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित सदस्य एवं भाजपा के वीरेंद्र ठाकुर ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राजेंद्र ठाकुर को हराकर निदेशक पद का ताज पहना। हालांकि, सिरमौर जिला हिमफेड के निदेशक के चुनाव में कुल 40 सदस्यों ने भाग लेना था लेकिन, वीरवार को हिमफेड के 40 सदस्यों में से 38 सदस्यों ने ही अपने मत का प्रयोग किया। भाजपा के वीरेंद्र ठाकुर नाहन विधानसभा के झाजड़ और कांग्रेस के राजेंद्र ठाकुर पच्छाद विस के पझौता क्षेत्र के धामला से संबंध रखते हैं। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भूपेंद्र भंडारी, विजय भंडारी, रूपेंद्र ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।