{"_id":"5abfa1f54f1c1bd2618b4b84","slug":"31522508277-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका में 67 भू-मालिकों को मिलेगी 2.62 करोड़ मुआवजा राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुका में 67 भू-मालिकों को मिलेगी 2.62 करोड़ मुआवजा राशि
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
रेणुका बांध परियोजना के निर्माण को लेकर तीन मौजों की 169 बीघा निजी भूमि के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। बांध प्रबंधन भू-मालिकों को 2.62 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान करेगा। इसको लेकर बांध प्रबंधन ने संबंधित भूमि के 67 भू-मालिकों को पत्र भेज दिए हैं। इस राशि का भुगतान तीन और चार अप्रैल को आयोजित होने वाले विशेष शिविरों के दौरान रेणुका बांध कार्यालय में भू-अर्जन अधिकारी शिमला प्रदान करेंगे।
पहले दिन तीन अप्रैल को मौजा लाना मच्छेर की 60 बीघा भूमि के 46 भू-मालिकों को 82.12 लाख का भुगतान किया जाएगा। जबकि, दूसरे दिन 4 अप्रैल को मौजा लाना मश्यूर व गवाही की 109 बीघा भूमि के 21 भू-मालिकों को 1.80 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी।
कुल 169 बीघा भूमि के 67 भू-मालिकों को 2.62 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान एक मुश्त किया जाएगा। जबकि इससे पूर्व पिछले 10 चरणों के दौरान 398 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान मुआवजे के तौर पर किया जा चुका है। यह बांध प्रबंधन का आखिरी चरण है।
विज्ञापन
उधर, रेणुका बांध परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. नीरज सिंघल ने बताया कि संबंधित भू -मालिकों को पत्र भेजे गए हैं। सभी भू-मालिक 3 और 4 अप्रैल को बांध कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी मुआवजा राशि प्राप्त कर सकते हैं ताकि शत प्रतिशत मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।
-------------