{"_id":"5abfa10a4f1c1bce618b4a68","slug":"31522508042-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब-पांवटा साहिब मार्ग पर खर्च होंगे 53 करोड़: बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब-पांवटा साहिब मार्ग पर खर्च होंगे 53 करोड़: बिंदल
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
road shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब-पांवटा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 के सुधार और चौड़ा करने के लिए केंद्र सरकार ने 53 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इस मार्ग पर 133 पुलियों के निर्माण पर 32 करोड़ 14 लाख की राशि खर्च ही जा रही है। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बनकला के समीप एक जनसभा के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से यह मामला उठाया गया था, जिस वजह से यह राशि प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मारकंडेय नदी पर बने पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके निर्माण पर 6 करोड़ की राशि खर्च की गई है। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने सुकेती में भी लोगों से भेंट की।
इस मौके पर एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, निदेशक जीवाश्म संग्रहालय हेमंत कुमार, जिला परिषद सदस्य विनय गुप्ता और मनीष चौहान, सुलेमान, प्रधान ग्राम पंचायत बनकला तपेंद्र सिंह, बीडीसी सदस्या स्नेह लता के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
विज्ञापन
---