फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   31 Panchayat pradhans to contest direct election at Sangrah Block

अब 31 पंचायतों में ही होगा पंचायत प्रधान को घमासान

Tue, 22 Dec 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ ददाहू (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ ददाहू (सिरमौर) Updated Tue, 22 Dec 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
31 Panchayat pradhans to contest direct election at Sangrah Block

रेणुका विधान सभा क्षेत्र के संगड़ाह ब्लॉक की 10 पंचायतों का पूरा पैनल निर्विरोध चुना गया है। विकास खंड संगड़ाह की कुल 41 पंचायतों में से 31 पंचायतों में ही अब प्रधान एवं उप प्रधानों के चुनाव होंगे। ब्लॉक की 17 बीडीसी सीटों में से आठ पर आपसी सहमती बनने के कारण बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

विज्ञापन


अब केवल नौ बीडीसी सीटों के लिए ही चुनाव होंगे। निर्विरोध चुने गए बीडीसी सीट में खाला क्यार, भाटगढ़, जामूकोटी, चौकर, सेंज, संगड़ाह, लुधियाना व कोटी धीमान वार्ड शामिल हैं। बीडीसी की कुल 17 सीटों पर 52 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा था। इनमें से 10 नामांकन रद्द होने पर 42 उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन


फिर 12 उम्मीदवारों ने सोमवार को नाम वापस ले लिया जबकि आठ उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया। अब नौ बीडीसी सीटों के लिए 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पंचायतों को चुना गया निर्विरोध

बाउनल काकोग, भाटगढ़, भवाई, चौकर, देवा मानल, गेहल, रणफुआ, रेडली, संगड़ाह व सताहन शामिल हैं। बीडीओ संगड़ाह राजेश्वर भाटिया ने 10 पंचायतों को निर्विरोध चुने जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अब संगड़ाह ब्लॉक की 31 पंचायतों में प्रधान और उप प्रधान पद के चुनाव होंगे। बीडीसी के आठ वार्ड भी निर्विरोध चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed