फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   30 new cases of corona in Sirmaur

सिरमौर जिला में कोरोना संक्रमण मामलों ने लगाया शतक

Fri, 15 Jul 2022 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
30 new cases of corona in Sirmaur
नाहन (सिरमौर)। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के एक्टिव मामलों ने शतक पार कर लिया है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 112 पहुंच गई है। वीरवार को जिले के विभिन्न हिस्सों से 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार कुल 311 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 30 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर के तहत 33 सैंपलों में से 32 की रिपोर्ट निगेटिव मिली, जबकि एक मामला संक्रमित पाया गया। रैपिट एंटीजन टेस्ट किट के अंतर्गत 278 सैंपल लिए गए। इनमें से 29 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा 11 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि वीरवार को जिले में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतते हुए कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
10 केंद्रों पर 194 को लगाई वैक्सीन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में वीरवार को 10 टीकाकरण केंद्रों पर 194 लोगों को कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान 12 से 14 वर्ष की आयु के 37 बच्चों को कार्बेवैक्स की डोज लगाई गई। जिला आयुष अस्पताल नाहन में 20 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसी तरह 15 से 17 वर्ष के 73 किशोरों को कोवैक्सीन, 18 से 60 वर्ष के 49 लोगों को कोविशील्ड और 60 वर्ष से ऊपर की आयु के 35 बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed