{"_id":"6249ee0ad8875a012f2e3914","slug":"30-bed-si-hospital-will-be-built-in-industrial-area-kalaambh-sirmaur-district-nahan-news-sml404577357","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब में 30 बिस्तर वाले ईएसआई अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब में 30 बिस्तर वाले ईएसआई अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
विकास की बात... इस तरह दिखेगा कालाअंब में बन रहा ईएसआई अस्पताल।
- फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों की सुविधा के लिए 30 बिस्तरों वाले ईएसआई अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस अस्पताल के बनने से कालाअंब के उद्योगों में कार्यरत 40 हजार से अधिक श्रमिकों को उपचार की सुविधा मिलेगी। यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण होगा।
इसके अलावा मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए यहां पर रिहायशी कॉलोनियों का निर्माण किया जाएगा। अस्पताल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने लगभग 96 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। फिलहाल इस अस्पताल को 30 बिस्तर की क्षमता वाला बनाया जा रहा है लेकिन भविष्य में आवश्यकतानुसार इसको 100 बिस्तर तक बढ़ाया जा सकेगा।
फरवरी 2019 में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान विधायक डॉ. राजीव बिंदल व पूर्व लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने इसकी आधारशिला रखी थी। इस अस्पताल के निर्माण के लिए कालाअंब बैरियर से तीन किलोमीटर की दूरी पर झिरिवाला क्षेत्र में 16 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल भवन में रोगियों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। अस्पताल भवन तीन मंजिला बनाया जा रहा है। शुरुआत में भूतल व प्रथम तल को ही उपयोग में लाया जाएगा। भूतल में आपातकाल, ओपीडी, स्वागत कक्ष व एड्मिनिस्ट्रेशन ब्लॉक होंगे। प्रथम तल पर प्रयोगशाला, एक्सरे, ऑपरेशन थियेटर, गायनी और जनरल वार्ड इत्यादि का निर्माण किया जाएगा। सबसे ऊपरी मंजिल को फ़िलहाल तैयार करके रखा जाएगा, जो भविष्य में अस्पताल का विस्तारीकरण होने के बाद उपयोग होगी। इस अस्पताल भवन में रैंप व सीढ़ियों के साथ-साथ पांच लिफ्ट भी लगाई जानी प्रस्तावित हैं।
इसके अलावा अस्पताल परिसर में ही मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ के लिए रिहायशी कॉलोनी का निर्माण भी हो रहा है जिसमें चार ब्लॉक बनाए जाएंगे। जो टाइप-1, 2, 3 व 4 में विभाजित होंगे। प्रत्येक ब्लॉक में 2 बीएचके, 3 बीएचके के फ्लैटनुमा घर होंगे।
--
कामगारों और परिजनों को मिलेगी उपचार की सुविधा
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब, जोहड़ों, खैरी, नागल-सकेती, मोगीनंद और रामपुर जट्टान क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों के अलावा जिला सिरमौर के अन्य क्षेत्रों में स्थित उद्योगों में कार्यरत लगभग 40 हजार पंजीकृत कामगारों और उनके परिजनों को इस अस्पताल में उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्थानीय लोगों को भी यहां उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
---
हजारों कामगारों को मिलेगा लाभ : इस्लाम मोहम्मद
कालाअंब पंचायत के उपप्रधान इस्लाम मोहम्मद ने बताया कि कालाअंब में ईएसआई अस्पताल की आवश्यकता को पूरा किया गया है। इससे हजारों कामगार लाभान्वित होंगे। अब उन्हें चिकित्सा संबंधी सारी आधुनिक सुविधाएं एक छत के नीचे मुहैया होंगी। महंगे अस्पतालों से निजात मिलेगी।
---
इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर : सोमनाथ
कालाअंब के जोहड़ों निवासी सोमनाथ भाटिया ने बताया कि कामगारों को किसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए दूरदराज के अस्पतालों में जाना पड़ता है। कालाअंब में ईएसआई अस्पताल में सभी बीमारियों के उपचार की सुविधा मुहैया कराए जाने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
--
अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरू : भारत भारद्वाज
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, शिमला अधिशाषी अभियंता भारत भारद्वाज ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का 30 बिस्तर क्षमता के अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट को निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आधुनिक तकनीक से इसका निर्माण किया जा रहा है।