फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   3.25 crore rupees will spent on maintains of saranha -chandhigarh and banethi-bangthan roads

सराहां-चंडीगढ़ सड़क का होगा सुधार, लोगों को मिलेगी सुविधा

Mon, 28 Feb 2022 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
3.25 crore rupees will spent on  maintains of saranha -chandhigarh and banethi-bangthan roads
सराहां(सिरमौर)। पच्छाद उपमंडल के अंतर्गत सराहां-चंडीगढ़ और बनेठी-बागथन-राजगढ़ सड़कों के दिन फिरने वाले हैं। करीब सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से इन दोनों सड़कों का कायाकल्प होगा जिससे क्षेत्र की कई पंचायतों की हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दरअसल, सराहां-चंडीगढ़ सड़क पर वार्षिक मरम्मत योजना के अंतर्गत एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह बनेठी-बागथन-राजगढ़ सड़क पर भी वार्षिक मरम्मत योजना के अंतर्गत सवा करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि सराहां-चंडीगढ़ सड़क पच्छाद उपमंडल के साथ-साथ नाहन विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के लोगों को भी लाभान्वित करती है। सड़क की खस्ता हालत किसी से छिपी नहीं है। जगह-जगह गड्ढों की भरमार के चलते इस सड़क पर हादसों की हर समय आशंका बनी रहती है। अब वार्षिक मरम्मत योजना के अंतर्गत इस सड़क का जो भाग ज्यादा खराब हुआ है, उस पर एक करोड़ रुपये लगाया जाएगा। इस सड़क पर ठाकुरद्वारा से ढंगयार के बीच के 8 किलोमीटर के हिस्से को पक्का किया जाएगा। सड़क किनारे नालियों का निर्माण किया जाएगा और भी सड़क सुधार संबंधी कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बनेठी-बागथन-राजगढ़ चंदौल सड़क पर भी सवा करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सड़क भी पच्छाद मंडल के साथ-साथ रेणुका और नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जोड़ती है। सड़क की दशा सुधारने से लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस सड़क पर बलावग से बोहलघाट, बागथन से चरपड़ी तक करीब 10 किलोमीटर हिस्से को पक्का किया जाएगा।
जामन की सैर पंचायत के उपप्रधान राजेश शर्मा, सोहन लाल नागवान, काटली पंचायत के पूर्व प्रधान हेम राम कश्यप, बागथन पंचायत के उपप्रधान अनूप ठाकुर, नेहरस्वार पंचायत की पूर्व प्रधान कल्पना शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार शर्मा, रामेश्वर शर्मा, कमल नागवान व सोम ठाकुर ने बताया कि इन सड़कों की दशा सुधारने से करीब एक दर्जन पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा।
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने बताया कि यह दोनों सड़कें पच्छाद उपमंडल की करीब एक दर्जन पंचायतों को लाभान्वित करती हैं। उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ यह सड़कें नाहन और रेणुका विधानसभा क्षेत्र को लोगों को भी लाभान्वित करेगी। अधिशासी अभियंता प्रेमदास नरवाल ने कहा कि इन दोनों सड़कों को वार्षिक मरम्मत योजना के तहत पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट स्वीकृत हो गया है। गर्मियों में काम शुरू कर दिया जाएगा।
.........
इन पंचायतों की आबादी को मिलेगा लाभ
सराहां-चंडीगढ़ सड़क की दूरी प्रीतनगर तक 45 किलोमीटर है। इसके बाद हरियाणा राज्य की सीमा लग जाती हैं। इस सड़क से सराहां, बनाहांधिन्नी, जामन की सैर, चाकली, काटली, सुरलाजनोट, बनी बखौली, टिक्करी कुठाड़, कथाड़ व नैनाटिक्कर पंचायतें लाभान्वित होती हैं।

इससे करीब 18 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा बनेठी - बागथन -राजगढ़ -चंदोल सड़क के पक्का होने से बनेठी, चाकली, बजगा, बागथन, लानाबांका, नेहरस्वार इत्यादि पंचायतें लाभान्वित होंगी। इससे करीब 12 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed