फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   26 new corona positive case found in sirmaur district on wedence day

जिले में एक साथ मिले कोरोना संक्रमण के 26 नये मामले

Wed, 05 Jan 2022 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
26 new corona positive case found in sirmaur district  on wedence day
26 new corona positive case found in sirmaur district on wedence day
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को जिले में एक बार फिर 26 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। इसके बाद जिले में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 57 पहुंच गई है। बता दें कि बीते रोज भी जिला में 15 कोरोना के मामले सामने आए थे। जिले में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के मद्देनजर अब चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

बुधवार शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 26 नए मामले सामने आए जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 468 सैंपलों की जांच की गई जिसमें एक साथ 26 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर से जांचे गए 160 सैंपलों से 4 मामले सामने आए हैं। जबकि, रेपिड एंटीजन से जांचे गए 308 सैंपलों से 22 मामले पॉजिटिव मिले हैं। बुधवार को दो मरीज भी स्वस्थ हुए। लिहाजा, जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 57 हो गई है। सीएमओ सिरमौर डॉ. संजीव सहगल ने 26 नए मामलों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
सिरमौर में 5034 किशोरों को लगी वैक्सीन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में तीसरे दिन 5034 किशोरों को को-वैक्सीन की पहली डोज लगी। इस दौरान विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया। जिले में सुबह 10 बजे ही टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। स्वास्थ्य विभाग की 65 टीमों ने जिले में बनाए गए 80 केंद्रों पर टीकाकरण किया।
कई स्कूलों में बच्चों को अभिभावक भी मौजूद रहे। टीका लगाने के बाद लाभार्थियों को 30 मिनट तक निगरानी पर रखा गया। इसके बाद उन्हें दवाई देकर घर भेजा गया। सीएमओ डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि तीसरे दिन भी जिले में टीकाकरण अभियान जारी रहा। शाम पांच बजे तक 5034 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। किशोरों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
..........
ददाहू में 545 किशोरों का टीकाकरण
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू के पांच केंद्रों पर 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के 545 किशोरों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। किशोरों के वैक्सीन अभियान में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
सिविल अस्पताल ददाहू के अंतर्गत स्थापित पांच टीकाकरण केंद्रों में 545 किशोरों का टीकाकरण किया गया। यह क्रम देर शाम तक जारी रहा। टीकाकरण को लेकर सर्वाधिक संख्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में दिखाई दी, जहां सर्वाधिक 398 किशोरों का टीकाकरण हुआ।
कन्या उच्च पाठशाला में 52 छात्राओं सहित तीन निजी स्कूलों के 95 छात्र-छात्राओं को को-वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य विभाग ने बाहरी किशोरों का भी टीकाकरण किया।

..........
राजपुर खंड के 1774 बच्चों को लगे टीके
पांवटा साहिब (सिरमौर)। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय देओल ने कहा कि राजपुरा स्वास्थ्य खंड में बुधवार को 1774 बच्चों का टीकाकरण हुआ। गुरु नानक मिशन पांवटा साहिब स्कूल में सीएमओ सिरमौर डॉ. संजीव सहगल नेे टीकाकरण का शुभारंभ किया। यहां करीब 511 छात्र छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। बुधवार को पांवटा क्षेत्र के कुल 16 स्थानों पर कोविड -19 टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed