फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   25 thousand people worship in mata balasundri temple

Sirmour News: चौथे नवरात्र पर साढ़े 25 हजार श्रद्घालुओं ने नवाया शीश

Wed, 18 Oct 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
25 thousand people worship in mata balasundri temple
चौथे नवरात्र पर त्रिलोकपुर में माता के दर्शनों के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालुगण। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

चौथे नवरात्र पर साढ़े 25 हजार श्रद्घालुओं ने नवाया शीश
भक्तों ने 7,84,860 रुपये की नकदी मां के चरणों में भेंट की
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चौथे नवरात्र पर 25,500 श्रद्घालुओं ने शीश नवाया। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट मुख्य आरती के बाद श्रद्घालुओं के लिए खोल दिए गए थे। दिनभर मंदिर में श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा।

इस दौरान भक्तों ने 7,84,860 रुपये की नकदी मां के चरणों में भेंट की। इसके साथ-साथ भक्तों ने माता को 8 ग्राम सोना और 2 किलो 565 ग्राम चांदी भी अर्पित की। मंदिर न्यास प्रशासन की ओर से देशभर के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में भंडारे, ठहरने और पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


साथ ही सुरक्षा से दृष्टि से पुरुष और होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 100 के करीब सीसीटीवी कैमरे तीसरी आंख के तौर पर लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि चौथे नवरात्र पर मंदिर में 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

चौथे नवरात्र पर त्रिलोकपुर में माता के दर्शनों के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालुगण। संवाद

चौथे नवरात्र पर त्रिलोकपुर में माता के दर्शनों के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालुगण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed