फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   2462 students got vaccinated in Sirmaur on Wednesday

सिरमौर जिला में 2462 को लगा कोविड टीका

Thu, 24 Mar 2022 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
2462 students got vaccinated in Sirmaur on Wednesday
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में बुधवार को कुल 2462 लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 50 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां लोगों को बूस्टर डोज, कोविशील्ड, किशारों को को-वैक्सीन के अलावा 12 से 14 वर्ष की आयु के 2126 बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन लगाई गई।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने बताया कि बुधवार को करीब 2462 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 12 से 14 वर्ष के करीब 2126 बच्चों को कार्बेवैक्स का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिले में 50 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन

धगेड़ा स्वास्थ्य खंड में 452 बच्चों को लगी वैक्सीन
स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के तहत बुधवार को लगभग दस टीकाकरण केंद्रों पर 12 से 14 वर्ष के 452 बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन लगाई गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि हरश्रीनाथ स्कूल जमटा में 20, कारमल कान्वेंट स्कूल नाहन में 134, पारंगत और जामिया स्कूल में 46, सलानी में 33, नागल सुकेती में 29, निहोग में 30, चाकली में 16, मोगीनंद में 53, जंगलाभूड़ में 44 और कौलांवालाभूड़ में 47 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा आयुष अस्पताल में सात किशोरों को कोवैक्सीन और मेडिकल कॉलेज नाहन में 11 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed