{"_id":"697228aec5ba7bff180dc41c","slug":"24-panchayats-resolved-to-launch-a-united-campaign-against-chitta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-170287-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चिट्टे के खिलाफ 24 पंचायतों ने एकजुट होकर अभियान चलाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चिट्टे के खिलाफ 24 पंचायतों ने एकजुट होकर अभियान चलाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
विकास खंड पांवटा साहिब के तहत 24 पंचायतों में बैठकों का आयोजन
चिट्टे के सेवन और नशा माफिया के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा साहिब के तहत वीरवार को 24 पंचायतों में नशे के खिलाफ बैठकें आयोजित की गईं। इसमें जानलेवा चिट्टे को रोकने और युवाओं को इसके दुष्प्रभाव से बचाने के लिए ग्रामीणों और परिजनों को एकजुट होने का आह्वान किया गया। बैठक में सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों ने नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
विकास खंड में 48 पंचायत हैं। इनमें से बुधवार को पहली शृंखला की बैठकें आयोजित की गईं, जबकि दूसरे दिन 24 पंचायतों में बैठकें हुईं। इन बैठकों में राज्य सरकार, प्रशासन और पुलिस विभाग की नशा विरोधी मुहिमों में सक्रिय भागीदारी पर भी चर्चा की गई। ग्राम पंचायत शिवपुर के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नशे, खासकर चिट्टे, से कई परिवारों के बच्चे बर्बाद हो रहे हैं। इसलिए पंचायत ने नशा विरोधी कमेटी का गठन किया है, जो समय-समय पर बैठकें कर स्थिति का जायजा लेती है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सभी ग्रामीण एकजुट हैं और चिट्टे के खतरनाक नशे के खिलाफ मिलकर अभियान चलाया जाएगा।
बैठक का आयोजन पांवटा विकास खंड की कोलर, कुंंडियों, कुंजा, माजरा, मेलियों, मानपुर देवड़ा, मिश्रवाला, मुगलावाला, करतारपुर, नघेता, नवादा, निहालगढ़, पल्होड़ी, पड़दूनी, पातलियों, फूलपुर, फतेहपुर, पीपलीवाला, पुरुवाला, राजपुर, रामपुर भारापुर, सैनवाला, मुबारिकपुर, शिवा, आंजभोज, टौंरु और डांडाआंज पंचायतों में किया गया।
विज्ञापन
बैठक में लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपनी-अपनी पंचायतों में चिट्टे से खतरनाक नशे को नहीं फैलने देंगे। किसी भी तरह की नशा तस्करी की सूचना मिलने पर नाम गोपनीय रखा जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन अभियान में पूर्ण सहयोग करेंगे।