फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   24 hours blackout in 40 panchyat of nahan pachad division due to fault in 33 kv line

पच्छाद-नाहन उपमंडल की 40 पंचायतों में 24 घंटे रहा ब्लैक आउट

Wed, 18 May 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
24 hours blackout in 40 panchyat of nahan pachad  division due to  fault in  33 kv line
नाहन/सराहां (सिरमौर)। उपमंडल पच्छाद के अंतर्गत आने वाली 33 केवी ओच्छघाट सराहां विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से लगभग 40 पंचायतों में 24 घंटे ब्लैक आउट रहा। इसके चलते लोगों को गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को सायं तीन से पांच बजे के बीच चली तेज आंधी में आसमानी बिजली चमकने और पेड़ गिरने से डींगरी मढ़ीघाट के पास करीब 500 मीटर विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद विद्युत बोर्ड के कर्मी मौके पर पहुंचे और लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया लेकिन रात दस बजे तक भी लाइन ठीक नहीं हो पाई। मंगलवार को भी मरम्मत कार्य जारी रहा। दोपहर तीन बजे के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। बिजली बहाल करने के लिए विद्युत बोर्ड ने करीब 15 कर्मचारी जुटे थे। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पच्छाद और नाहन उपमंडल की करीब 40 पंचायतों में ब्लैक आउट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली न होने से उपमंडल पच्छाद के कार्यालयों में कामकाम प्रभावित हुआ। वहीं कार्यालय में काम करवाने पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता मनदीप सिंह ने बताया कि आसमानी बिजली चमकने और पेड़ गिरने से 33 केवी लाइन टूट गई थी। सोमवार को रात दस बजे तक मरम्मत कार्य किया गया लेकिन विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। मंगलवार को दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed