{"_id":"629ba078fd67f00b4003fe59","slug":"23-years-boy-died-in-road-accident-near-gurudwara-sahib-in-nahan-nahan-news-sml4110858133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत
विज्ञापन
23 years boy died in road accident near gurudwara sahib in nahan
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में श्री गुरुद्वारा साहिब के ठीक पीछे देर रात एक सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय अभिषेक सैनी पुत्र सूरज सैनी स्कूटी से मोहल्ला गोविंदगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही अभिषेक गुरुद्वारा पार्किंग के पीछे तीखे मोड़ से गुजर रहा था, तभी स्कूटी स्किड होकर नीचे से आ रही 108 एंबुलेंस से जा टकराई।
दुर्घटना में अभिषेक सैनी बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। युवक की माता नीलम सैनी नाहन नगर परिषद में भाजपा की पार्षद हैं। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
.......