फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   23 unit blood colleced in nahan medical college camp

रक्तदाताओं ने दिखाया जोश, 23 यूनिट खून एकत्रित

Tue, 21 Jun 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
23 unit blood colleced in nahan medical college camp
मेडिकल कॉलेज नाहन में रिबन काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्व - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के संयुक्त तत्वाधान में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गजब का जोश दिखाते हुए रक्तदान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान करने वाले सज्जनों की प्रशंसा की और कहा कि आज सभी मिलकर एक-एक जिंदगी बचाने जा रहे हैं। ऐसे लोग जीवनदाता से कम नहीं हैं, जो अपने खून से दूसरों की जिंदगी बचाते आ रहे हैं। इस पुण्य कार्य के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान मुस्लिम नवयुवक सोसायटी नाहन के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कई लोगों ने पहली बार रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर में कुल 23 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वालों में नाहन से विभोर कुमार, राहौर से परमजीत ठाकुर, नाहन के प्रवीण कुमार सोढा, चौहान का बाग नाहन के मनीष कुमार, सैनवाला-पांवटा के जमालदीन, बड़ा चौक नाहन के मोहम्मद रिजवान आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कुम्हार गली नाहन से अमित डाहरी, महलात नाहन के अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला, अमरपुर मोहल्ला नाहन के नदीम सलमानी, जमटा कांडो के रमेश चंद, मालरोड नाहन के सुहैल, रामकुंडी नाहन के कुलदीप सिंह, मातर के नीता राम, मझौली से अमृता, रामकुंडी से नईम अख्तर, नाहन से अजय संधु, रामकुंडी से मोहम्मद याकूब, जमटा से हितेश, गौंत बनेठी से चंद्र ठाकुर, कच्चा टैंक नाहन से कुलदीप सिंह, चौहान का बाग नाहन से अमजद खान, शमशेर पुर कैंट नाहन से उसमान बेग, शमशेर गंज नाहन से मोहम्मद नवेद ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स नाहन के प्रधान राकेश थापा, रक्तदान शिविर के चेयरमैन विभोर कुमार, नवयुवक मुस्लिम सोसायटी नाहन के प्रधान बॉबी अहमद, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. निशी जसवाल, पूनम कुमारी, राजेश शर्मा, राजिंद्र बख्शी, इंद्र सिंह और कनु शर्मा आदि मौजूद रहे।
......
14 वर्षीय सोनाक्षी ने केक काटकर मनाया जन्मदिन
रक्तदान शिविर के दौरान 14 वर्षीय सोनाक्षी ने केक काटकर अपना जन्मदिवस मनाया। नाहन निवासी विभोर कुमार की बेटी सोनाक्षी ने कहा कि वह अपना जन्मदिवस घर पर भी मना सकती थी लेकिन उनकी इच्छा थी कि वह रक्तदानी सज्जनों के साथ अपना जन्मदिन मनाए और पिता ने उसकी इच्छा पूरी की।
......
क्या बोले रक्तदाता--
परमेश्वर का शुक्रिया जो रक्तदान करने का सौभाग्य दिया
1. अमर उजाला का बैनर देखकर रक्तदान करने आए परमजीत ठाकुर ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरा खून किसी जरूरतमंद के काम आ सकेगा। मैं आगे भी रक्तदान जरूर करूंगा।
2. 48वीं बार रक्तदान कर रहे प्रवीण कुमार सोढ़ा ने कहा कि मेरे खून से किसी की जान बच रही है। यह सौभाग्य देने के लिए मैं हमेशा परमेश्वर का आभारी हूं।
3. दूसरी बार रक्तदान कर रहे जमालदीन ने कहा कि खून नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए। उन्हें खुशी है कि मेरे खून से एक जिंदगी बचेगी।
4. दूसरी बार रक्तदान कर रहे रमेश ठाकुर ने कहा कि मुझे समाज सेवा का शौक है। रक्त दान करने से बढ़कर दूसरी क्या सेवा हो सकती है। यही सोचकर रक्त देने का फैसला लिया।

5. पहली बार रक्तदान कर रहीं अमृता ने कहा कि पहली बार इसे यह अवसर मिला। आज रक्तदान कर असीम संतुष्टि मिल रही है।
6. चौथी बार रक्तदान कर रहे मोहम्मद नवेद ने कहा कि रक्तदान करके मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सभी लोगों को इस नेक कार्य में आगे आना चाहिए।

अमर उजाला व रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाता को पुष्प भेंट करते पुलिस अ

अमर उजाला व रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाता को पुष्प भेंट करते पुलिस अ- फोटो : NAHAN

अमर उजाला फाउंडेशन व रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के रक्तदान शिविर के शुभारंभ मौके पर पुलिस अधीक्षक स?

अमर उजाला फाउंडेशन व रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के रक्तदान शिविर के शुभारंभ मौके पर पुलिस अधीक्षक स?- फोटो : NAHAN

जमालदीन। संवाद

जमालदीन। संवाद- फोटो : NAHAN

अमर उजाला फाउंडेशन व रोटरी सिरमौर हिल्स की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में जन्मदिन पर केक काटतीं स

अमर उजाला फाउंडेशन व रोटरी सिरमौर हिल्स की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में जन्मदिन पर केक काटतीं स- फोटो : NAHAN

परमजीत ठाकुर। संवाद

परमजीत ठाकुर। संवाद- फोटो : NAHAN

मेडिकल कॉलेज नाहन में रक्तदान शिविर के दौरान प्रमाण पत्र दिखाते रक्तदाता एवं अन्य। संवाद

मेडिकल कॉलेज नाहन में रक्तदान शिविर के दौरान प्रमाण पत्र दिखाते रक्तदाता एवं अन्य। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed