{"_id":"6522ec69a5d4cde41e0cb387","slug":"23-new-cases-of-dengu-found-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-ssml1027-10136-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डेंगू के एक साथ आए 23 मामले, स्क्रब टायफस का भी मिला एक रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डेंगू के एक साथ आए 23 मामले, स्क्रब टायफस का भी मिला एक रोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के एक साथ आए 23 मामले, स्क्रब टायफस का भी मिला एक रोगी
सिरमौर में लगातार बढ़ रहे मामलों से लोगों के बीच दहशत का माहौल
डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 440, स्क्रब टायफस के आ चुके 195 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में डेंगू का कहर लगातार जारी है। जिले में फिर डेंगू के एक साथ 23 मामले आए हैं। वहीं, स्क्रब टायफस का भी एक मरीज मिला। शहरी क्षेत्रों में ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू पांव पसार रहा है। इसके साथ-साथ जिले के ऊपरी इलाकों से स्क्रब टायफस के मामले भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
इन दोनों बीमारियों से लोगों में लगातार खौफ बना हुआ है। रोजाना अस्पतालों की सामान्य और मेडिसिन ओपीडी के बाहर बुखार से पीड़ित मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई मरीज सरकारी अस्पतालों में अपना टेस्ट करवा रहे तो कई निजी क्लीनिकों के चक्कर भी काट रहे हैं।
दिनोंदिन वैक्टर जनित बीमारियों का कहर बरप रहा है। अब तक जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 440 पहुंच गया है, जबकि स्क्रब टायफस के मरीजों की संख्या भी 195 हो चुकी है।
विज्ञापन
उधर, सीएमओ डाॅ. अजय पाठक ने कहा कि बुखार आने पर मरीज चिकित्सीय जांच जरूर कराएं। अस्पतालों में दवाइयों का भरपूर स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि लोग सावधानी बरतें।
...
डेंगू का प्रभाव बढ़ने से नारियल, कीवी और पपीते की बढ़ी मांग
ददाहू (सिरमौर)। क्षेत्र में डेंगू का प्रभाव बढ़ते ही बाजारों में नारियल, कीवी व पपीते आदि की मांग अचानक बढ़ गई है। डेंगू से छुटकारा पाने के लिए अधिकतर लोग इन फलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछेक लोग अपने स्तर पर बकरी का दूध व मौसम्मी के जूस का सेवन भी कर रहे हैं।
यहां तक कि बकरी का दूध क्षेत्र में किसी भी कीमत पर उपलब्ध नहीं हो रहा है। लोगों को बकरी का दूध महंगे दामों पर बाहर से मंगवाने पर विवश होना पड़ रहा है। जबकि नारियल, कीवी वा पपीते की मांग बढ़ने से इनके दामों में भी उछाल आया है।
चिकित्सकों के अनुसार डेंगू से पीड़ित रोगियों के प्लेटलेट घट जाते हैं, जिसको नियंत्रित करने के लिए इन फलों का सेवन अनिवार्य है जिनमें इन कोशिकाओं को बढ़ाने की क्षमता है।
हालांकि डेंगू का प्रभाव बढ़ने के बाद से ही लोगों में फलों के प्रति रुझान बढ़ गया है, जिससे फलों के दाम भी अचानक बढ़ गए हैं। यहां तक कि सेब की कीमतें बढ़कर 120 से 150 रुपये किलो तक जा पहुंची है।