{"_id":"5cc1bf79bdec22144d7e319a","slug":"21556201337-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुरघाट में गिरिपार के व्यक्ति की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुरघाट में गिरिपार के व्यक्ति की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के रामपुरघाट में रह रहे गिरिपार के पनोग निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई है। व्यक्ति पांवटा क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। रात के समय उसे संदिग्ध रूप से घर से बाहर घायल अवस्था में पाया गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। लोगों ने रात को उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेजा दिया गया। लेकिन घर में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने वीरवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब के रामपुरघाट में गिरिपार के शिलाई पनोग निवासी केदार सिंह (51) पुत्र चानण सिंह अपने परिवार समेत किराये के कमरे में पांच माह से रह रहा था। वह रामपुरघाट क्षेत्र में ही मिस्त्री का कार्य करता था। बुधवार रात को वह रामपुरघाट में घर से बाहर गिरा हुआ मिला। कहा जा रहा है कि रात्रि के समय गिरने से उसके सिर में चोट लगी थी। घायल को परिजन और आसपास के लोगों ने रात को ही पांवटा अस्पताल पहुंचाया। उपचार करवाने के बाद घायल को परिजन वापस कमरे में ले गए। परिजनों का कहना है कि उसकी रात को ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। पांवटा थाना पुलिस टीम इस मामले की छानबीन कर रही है। एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने कहा कि शिलाई के पनोग निवासी केदार सिंह (51) पुत्र चानण सिंह क्षेत्र में मिस्त्री का कार्य करता था। शुरुआती जांच में केदार के नशा करने की बात सामने आई है। फिर भी इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।