फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शिलाई में जुआरियों से निपटने के लिए महिलाएं एकजुट

शिलाई में जुआरियों से निपटने के लिए महिलाएं एकजुट

Mon, 25 Mar 2019 09:31 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
शिलाई में जुआरियों से निपटने के लिए महिलाएं एकजुट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई में नशे के कारोबारियों समेत जुआरियों के खिलाफ भी महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने नशेड़ियों के साथ-साथ नशे के कारोबारियों और जुआरियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। महिलाओं की इस मुहिम में आधा दर्जन महिला मंडल एकजुट हो गए हैं। महिलाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों से ताश के पत्ते छीने और दोबारा इस कार्य को न करने की चेतावनी दी। शिलाई गांव के रामा महिला मंडल, कस्तूरबा महिला मंडल, प्रगति महिला मंडल और हरिजन बस्ती महिला मंडल की दर्जनों महिलाओं की संयुक्त बैठक शिलाई गांव में हुई। इसमें शिलाई गांव के सार्वजनिक स्थलों और दुकानों के आसपास नशा और ताश खेलने वाले लोगों पर नकेल कसने पर विस्तृत से चर्चा की गई। महिलाओं ने कहा कि आए दिन युवा वर्ग और बुजुर्ग दिनभर ताश खेलते नजर आते हैं। युवा पीढ़ी भी देखादेखी अपना कामकाज छोड़ कर नशे की दलदल में फंस रही है। नशे के साथ-साथ युवाओं में जुए की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है। लिहाजा, छोटे बच्चों पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि 20 मार्च को नशे के खिलाफ रैली निकालने के बाद भी अवैध नशे का कारोबार नहीं थम रहा है। यही नहीं, स्थानीय प्रशासन के आश्वासनों के बावजूद पुलिस अभी तक नशे के कारोबारियों को नहीं पकड़ पाई है। लिहाजा, महिलाओं ने नशे और जुए के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया। साथ ही इसके खिलाफ कार्रवाई करने का भी एलान किया। बैठक के बाद महिलाओं ने दुकानों के बाहर ताश खेलने वाले लोगों पर हल्ला बोला और ताश के पत्ते छीनकर फाड़ दिए। महिलाओं ने दोबारा सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर रक्षा तोमर, नीमो देसाई, अनु नेगी, रीता नेगी, कुशा तोमर, बबली देवी, शीला देवी, सुशीला तोमर, लीला देवी, कांता देवी, नंदी देवी, कमला देवी, आशा देवी, कमलेश, किरण, रुकमी देवी, सरोज, कौशल्या सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed