फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शादी समारोह में किशोर की संदिग्ध मौत

शादी समारोह में किशोर की संदिग्ध मौत

Sat, 23 Feb 2019 07:26 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 23 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में किशोर की संदिग्ध मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के एक किशोर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। किशोर ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ा। मामले में पुलिस सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार शिलाई उपमंडल की एक पंचायत में वीरवार को 15 वर्षीय एक किशोर शादी समारोह में पहुंचा था। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने चोरी छिपे अत्यधिक शराब पी ली। नशे की हालत में किशोर सर्द रात में घर से बाहर पड़ा रहा। सुबह लोगों ने देखा तो किशोर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों को इसकी सूचना दी गई और उसे उपचार के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचा गया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन किशोर को गंभीर हालत में पहले मेडिकल कॉलेज नाहन ले गए, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। किशोर ने उपचार के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी सोमदत्त ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि किशोर की मौत अत्यधिक शराब के सेवन से हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद ही मौत के कारणों की असल वजह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed