फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कांग्रेस मूकदर्शक न बनती तो मिल जाता एसटी दर्जा: कश्यप

कांग्रेस मूकदर्शक न बनती तो मिल जाता एसटी दर्जा: कश्यप

Mon, 03 Dec 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस मूकदर्शक न बनती तो मिल जाता एसटी दर्जा: कश्यप
कांग्रेस मूकदर्शक न बनती तो मिल जाता एसटी दर्जा : कश्यप
विज्ञापन

वन बूथ 20 यूथ कार्यक्रम में सांसद का कांग्रेस पर निशाना
बोले-केंद्र सरकार ने 13 करोड़ लोगों को प्रदान की सहायता
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। देश में केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 13 करोड़ लोगों को सहायता प्रदान की है। इनमें से 76 प्रतिशत महिलाएं और 50 प्रतिशत अनुसूचित जाति से संबंधित लाभार्थी हैं। यह बात शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने राजगढ़ के सनातन धर्म मंदिर में पच्छाद युवा मोर्चा की ओर से आयोजित वन बूथ 20 यूथ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।

कश्यप ने क्षेत्र के जनजातीय मुद्दे पर कहा कि वह पिछले नौ वर्षों से ईमानदारी से केंद्र सरकार के समक्ष इसे उठा रहे हैं। आगे भी अपना पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के चुने हुए प्रतिनिधि मूकदर्शक न बनकर थोड़ा सा प्रयास भी करते तो 1967 में ही यह दर्जा मिल जाता। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इसमें सहयोग कर रहे हैं और उम्मीद है कि बात आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लक्ष्य निर्धारित कर बजट का प्रावधान किया है। केंद्र सरकार ने पिछले साढ़ेे चार वर्षों में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से 22 करोड़ लोगों को सीधे लाभ पहुंचाया है। पांच करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। 2019 तक यह लक्ष्य 8 करोड़ का रखा गया है। इसी तरह 2022 तक देश में सभी को घर मुहैया करवाना सरकार का लक्ष्य है। प्रदेश में भी 22 लाख लोगों को केंद्र सरकार तथा तीन लाख लोगों को भाजपा की जयराम सरकार ने व्यक्तिगत लाभ दिया है। उन्होंने युवा मोर्चा से केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पहले प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि विश्व में सबसे अधिक 65 प्रतिशत युवाओं की आबादी भारत में है और यह यह युवा ही भाजपा की रीढ़ है। भाजपा में भ्रष्टाचार और मनमानी के लिए जीरो टोलरेंस की नीति है। इस अवसर पर शेर सिंह ठाकुर, जिला सिरमौर प्रभारी दिनेश ठाकुर, साकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरुण ठाकुर, प्रवक्ता पियूष दस्सन, केशवानंद शर्मा, पृथ्वी राज, नरेंद्र ठाकुर, स्त्यापाल चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed