फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अब नाका तोड़कर नहीं भाग पाएंगे बदमाश

अब नाका तोड़कर नहीं भाग पाएंगे बदमाश

Sat, 18 Aug 2018 07:28 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
अब नाका तोड़कर नहीं भाग पाएंगे बदमाश
अब नाका तोड़कर नहीं भाग सकेंगे बदमाश
विज्ञापन

पहले की घटनाओं से पुलिस ने लिया सबक
नाके के दौरान इस्तेमाल होंगे टायर डिफ्लेटर्स
गाड़ी भगाने के तुरंत बाद ही टायर होगा पंक्चर
हितेश शर्मा
नाहन (सिरमौर)। हरियाणा की सीमा से सटे सिरमौर की सीमाओं से अब शातिर नाका तोड़कर दूसरे राज्यों में नहीं भाग पाएंगे। नाका तोड़कर फरार होने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सिरमौर पुलिस ने इसका हल निकाला है कि चाहकर भी शातिर मौके से फरार नहीं हो पाएंगे। इससे आईपीसी की धारा 307 के मुकद्दमों में कमी आएगी। एक तरह से इस धारा में न के बराबर ही मामले दर्ज होंगे। जी हां...। यह हल है टायर डिफ्लेटर्स। इसका इस्तेमाल अब नाके के दौरान होगा। नाके के दौरान अब पुलिस को गति अवरोधक बोर्ड को साथ ले जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। नाका कहीं भी लगाया जा सकता है। खास बात यह है कि टायर डिफ्लेटर्स को कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसके सड़क पर बिछाने के बाद पुलिस को बस वाहन चालक को रुकने का संदेश देना है। यदि वाहन चालक टायर डिफ्लेटर्स को पार करता है तो सभी टायर पंक्चर हो जाएंगे। ऐसे वाहन चालक के मौके से फरार होने के मंसूबे पर कुछ ही सेकंड में पानी फिर जाएगा। सिरमौर पुलिस कप्तान रोहित मालपानी ने यह नायाब तरीका ईजाद किया है। इससे जहां आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी, वहीं वाहन चालक की तलाश के लिए पुलिस को इधर-उधर भी नहीं भटकना पड़ेगा।
क्या है टायर डिफ्लेटर्स
टायर डिफ्लेटर्स एक तरह से कांटेदार यंत्र है। इसे नाके के दौरान सड़क पर बिछा दिया जाता है। पुलिस जहां भी नाका लगाएगी, वहां पर टायर डिफ्लेटर्स को सड़क पर बिछाया जाएगा। अभी तक पुलिस नाके के दौरान गति अवरोधक बोर्ड से वाहन को रोकने के प्रयास करती थी। अब टायर डिफ्लेटर्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

कालाअंब और यमुना बैरियर पर हो चुकी हैं आपराधिक घटनाएं
उत्तराखंड और हरियाणा की सीमा के साथ लगते कालाअंब और यमुना बैरियर पर शातिर नाका तोड़कर दूसरे राज्यों में फरार हो चुके हैं। कई मामले पुलिस ने सुलझाए भी हैं लेकिन, कई मामलों में शातिरों की अभी भी तलाश जारी है। हाल ही में कालाअंब बैरियर पर नाके के दौरान पुलिस कर्मी को घायल कर शातिर हरियाणा में फरार हुए थे। ऐसी ही वारदात यमुना बैरियर पर भी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एसपी सिरमौर
एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस हेडक्वार्टर के निर्देशानुसार नाके पर पुलिस टायर डिफ्लेटर्स का इस्तेमाल करेगी। नाका तोड़ने वाला शातिर मौके से फरार नहीं हो पाएगा। इससे नाके पर नाके पुलिस कर्मी भी सुरक्षित रहेंगे। सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ-साथ धारा 307 के मुकदमे भी कम दर्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed