फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत 303 लाभार्थियों को मिलेगी सिलाई मशीनें

अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत 303 लाभार्थियों को मिलेगी सिलाई मशीनें

Wed, 01 Aug 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत 303 लाभार्थियों को मिलेगी सिलाई मशीनें
तीन सौ लाभार्थियों को मिलेंगी सिलाई मशीनें
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिक विभाग की ओर से संचालित अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति व ओबीसी के 303 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें दी जाएंगी। इसके लिए साढ़े पांच लाख की राशि स्वीकृत की गई है। सिलाई मशीनों से निर्धन परिवार से संबंध रखने वाले बेरोजगार युवा टेलरिंग का कार्य कर सकेंगे। उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे लाभार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए औजार प्रदान किए जाते हैं, बशर्ते कि उन्हें सिलाई-कटाई का ज्ञान हो। वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक न हो। इसके अलावा लौहार, बढ़ई और मोची आदि के व्यवसाय के लिए भी औजार दिए जा रहे हैं। बताया कि सिरमौर जिले में सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 28468 पात्र व्यक्तियों को पेंशन प्रदान करने पर चालू वित्त वर्ष के दौरान 35 करोड़ 48 लाख की राशि व्यय की जा रही है। गृह अनुदान योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान 91 निर्धन परिवारों को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस पर इस वर्ष एक करोड़ 20 लाख की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 80 अनुसूचित जाति, चार जन जाति और सात ओबीसी परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed