{"_id":"5ad2142a4f1c1b54098b4858","slug":"21523717162-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के गुनाहगारों को मिले फांसी की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के गुनाहगारों को मिले फांसी की सजा
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा में कैंडल मार्च निकाल कर कठुआ की मासूम बच्ची के लिए इंसाफ मांगा गया। आक्रोशित लोगों ने इस मामले के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग रखी गई। एक मासूम के साथ इस कदर दरिंदगी शर्मसार कर देने वाली घटना है।
शुक्रवार देर शाम को पांवटा में व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नौटी, समाजसेवी मनिंद्र सिंह, अवतार सिंह गोल्डी और ओपी कटारिया समेत क्षेत्र के लोगों ने कैंडल मार्च में भाग लिया। शहर में कैंडल मार्च निकालने के बाद गुरुद्वारा साहिब के समीप कठुआ की मासूम बच्ची को श्रद्धांजली दी गई। इसमें विरांजना, ओम लता, समीर शर्मा, गुरनाम सिंह, नसीमा बानो, अवतार गोल्डी, ओपी कटारिया, परमजीत बंगा, प्रदीप सिंह, विनय गोयल, मोहनीश मोहन, कंवलजीत सिंह, सलामदीन, रमणीक सिंह, साजिद हाशमी, मालिनी सिंह, अवतार सिंह व जशन बंगा समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान इस जघन्य अपराध के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा की मांग रखी।
विज्ञापन