फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   2030 intkaal dine in sirmaur district with in two days

Sirmour News: दो दिन में सिरमौर में 2030 इंतकाल, 315 मामले लंबित

Tue, 31 Oct 2023 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
2030 intkaal dine in sirmaur district with in two days
पटवार वृत्त कोलर में अपनी जमीन का इंतकाल कराने के लिए पहुंचे ग्रामीण। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

दो दिन में सिरमौर में हुए 2,030 इंतकाल

जिले में 36 स्थानों पर हुआ मामलों का मौके पर निपटारा, 315 मामले लंबित

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में दो दिन के भीतर इंतकाल के 2,030 मामले मौके पर निटपाए गए। जबकि 315 मामले लंबित रहे। मंगलवार को भी जिले की तहसील कार्यालयों, उप तहसीलों और कई पटवार वृत्तों में विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मामलों का निपटारा किया। सुबह से ही लोग तहसील कार्यालयों के साथ-साथ पटवार सर्किलों में पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


दो दिन के भीतर नाहन तहसील में चलाए गए इस अभियान में 445 मामलों का मौके पर निपटारा हुआ। जबकि, 55 मामले लंबित रहे।

इसी तरह ददाहू तहसील में 112 मामले, नौहराधार में 89, कमरऊ में 137, रोनहाट में 22, शिलाई में 87, रेणुकाजी में 35, हरिपुरधार में 32, पांवटा साहिब में 639, राजगढ़ में 141, पझौता में 13, पच्छाद में 121, नारग में 31 और माजरा तहसील में 126 मामलों का निपटारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरओ सिरमौर चेतन चौहान ने बताया कि जिले में इंतकाल के लिए 36 स्थान चिह्नित किए गए थे। उन्होंने बताया कि जिले की विभिन्न तहसीलों और उपतहसीलों में 30 सितंबर 2023 तक 1,201 मामले लंबित थे। जबकि, 30 अक्टूबर तक 1,144 मामले इंतकाल के दर्ज किए गए। इनमें 2,023 मामलों का निपटारा कर दिया है। 315 मामले लंबित रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed