{"_id":"5b65da794f1c1bb15c8b63f3","slug":"201533401721-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि और आईपीएच मंडल पांवटा का घेराव करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि और आईपीएच मंडल पांवटा का घेराव करने की चेतावनी
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चहेते ठेकेदारों को ही दिया जा रहा कार्य : कांग्रेस
लोनिवि और आईपीएच के घेराव की दी चेतावनी
बिना दबाव कार्य करें अधिकारी, सबकों दें काम
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने आईपीएच और लोनिवि मंडल पांवटा का घेराव करने की चेतावनी दी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार में अपने चहेते ठेकेदारों को ही काम दिया जा रहा है। इससे सालों से ठेकेदारी कर रहे दूसरे ठेकेदार सड़क पर आ गए हैं। प्रेस को दिए बयान में जिला परिषद सदस्य चैन सिंह, राजकुमार कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह ने कहा कि जबसे देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, लोगों से सिर्फ झूठे वायदे किए जा रह हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से किए गए वायदे को पूरा नहीं कर पाए हैं। देश में बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। जबकि, प्रदेश में भी सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं। सरकार ठेकेदारों के साथ भेदभाव कर रही है। अपने चहेते ठेकेदारों को ही काम दिए जा रहे हैं। दशकों से कार्य कर रहे कांग्रेस से संबंधित ठेकेदारों को काम नहीं दिया जा रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पांवटा के लोनिवि और आईपीएच मंडल में अधिकारियों की मनमानी अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो कांग्रेस पार्टी दोनों कार्यालयों का घेराव करेगी। कांग्रेस नेताओं ने अधिकारियों से किसी के दबाव में आए बिना कार्य करने की अपील की है तथा सभी ठेकेदारों को समान रूप से कार्य देने की मांग की है।