{"_id":"5b1fde8a4f1c1bb0318b66d8","slug":"201528815242-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुल्लू पंप के कारण किशनकोट में गहराया जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुल्लू पंप के कारण किशनकोट में गहराया जल संकट
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
cold water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर (सिरमौर)।
आईपीएच विभाग पांवटा के अंतर्गत अजौली पंचायत के किशनकोट गांव की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ से मिला। इस दौरान महिलाओं ने अधिकारी को एक शिकायत पत्र भी सौंपा जिसमें महिलाओं ने गांव में सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होने की बात कही। महिलाओं ने अधिकारी को बताया कि कुछ लोग टुल्लू पंप का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां सौ के करीब पानी के कनेक्शन दिए गए हैं लेकिन कुछ घरों को छोड़कर किसी में भी पानी नहीं आता। वह शो पीस बन चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जहां से गांव को पानी की सप्लाई की जाती है। वहां मोटरें भी ठीक लगी हैं, बावजूद इसके लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुरजीत कौर, माया देवी, सरवती देवी, कुसुमभरी, गोडो देवी, इंदु, छिदों देवी, संतोष, संगीता ने टुल्लू पंप का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उधर, सहायक अभियंता काला सिंह ने कहा कि टुल्लू पंप का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक टीम गठित की जाएगी। जो भी टुल्लू पंप का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाता है, उसका कनेक्शन उसी समय काट दिया जाएगा।