{"_id":"5ad0c57b4f1c1ba4758b456b","slug":"201523631483-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका विकास बोर्ड से विधायक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुका विकास बोर्ड से विधायक आउट
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
रेणुका विकास बोर्ड के पुनर्गठन पर विवाद गहरा गया है। स्थानीय विधायक को बोर्ड की सूची में जगह न दिए जाने पर कांग्रेस भड़क गई है। विधायक की अनदेखी को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को घेरने का मन बना लिया है। रेणुका विकास बोर्ड के पुनर्गठन की जारी अधिसूचना में जहां 18 अधिकारी एवं 43 गैर सरकारी सदस्यों को शामिल किया गया है। वहीं विधायक विनय कुमार को सूची से बाहर कर दिया है।
कांग्रेस का दावा है कि प्रॉटोकॉल के अनुसार स्थानीय विधायक बोर्ड का सम्मानित सदस्य होता है। यह बात दीगर है कि जिला के तीन अन्य भाजपा विधायकों का नाम भी इस सूची में शामिल नहीं है लेकिन क्षेत्र के चुने हुए विधायक की अनदेखी करना कांग्रेस सहन नहीं कर पा रही है। हालांकि, कांग्रेस ने भी अपनी सरकार के दौरान बोर्ड के गठन में रिवायत बदल दी थी।
अध्यक्ष पद पर प्रशासनिक अधिकारी की जगह कांग्रेस सरकार में विधायक को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया था।
--------
क्या कहते हैं भाजपा
रेणुका भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर ने कहा कि बोर्ड के गठन के लिए भाजपाइयों की सूची भेजी गई थी। बोर्ड में विधायक सदस्य रहता है। इस बार विधायक का नाम सूची में कैसे छूट गया। इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
----
क्या कहते हैं कांग्रेसी
रेणुका के विधायक एवं पूर्व सीपीएस विनय कुमार ने कहा कि भाजपा के लोग अभी नौसिखिया हैं। उन्हें विधायक के महत्व का ज्ञान तक नहीं है। भाजपा ने एक नई रिवायत शुरू की है। चुनिंदा विधायक को दरकिनार करने का प्रयास किया गया है। इस विषय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात की जाएगी।