फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन की विला राउंड सैरगाह की बिगड़ी सेहत संवारी

नाहन की विला राउंड सैरगाह की बिगड़ी सेहत संवारी

Thu, 04 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
नाहन की विला राउंड सैरगाह की बिगड़ी सेहत संवारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर की प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर एकमात्र सैरगाह विला राउंड की महीनों से बीमार पड़ी सेहत को शिशु विद्या निकेतन (एसवीएन) स्कूल नाहन और पर्यावरण समिति नाहन ने दुरुस्त किया।

पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी और स्कूल के पीटीआई अवतार सिंह की अगुवाई में स्कूल के दर्जनों बच्चों ने वीरवार सुबह विला राउंड पहुंच कर यहां जबरदस्त सफाई अभियान छेड़ा। इस मौके पर उन्होंने विला राउंड के करीब एक किमी क्षेत्र के चप्पे-चप्पे की सफाई की। सैरगाह में घूमने आए लोगों और बच्चों ने क्यारियों, मार्ग तथा यहां-वहां फेंके गए चिप्स, कोल्ड ड्रिंकस, तंबाकू, बीडी, सिगरेट के पैक्टों को भी साफ किया।
विज्ञापन



इस मौके पर स्कूली बच्चों ने झाड़ियों में नशेड़ियों द्वारा फेंकी गई दर्जनों शराब की बोतलें भी बरामद कीं जिन्हें एक बैग में डालकर उचित जगह ठिकाने लगाया गया। इस सफाई अभियान के दौरान समिति सदस्य और स्कूली बच्चे उत्साहित दिखे। तीन घंटे चले इस सफाई अभियान के दौरान उन्होंने 30 बैग कचरा एकत्रित किया तथा उसे उचित जगह पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी ने कहा कि विला राउंड या शहर की सफाई करना मात्र नगर पालिका की जिम्मेवारी नहीं है, यह सभी नागरिकों की जिम्मेवारी है। विशेषकर जो लोग यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग विला राउंड आते हैं यदि वह सफाई नहीं कर सकते तो कम से कम इसे गंदा न करने में ही अपना सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी, ललित शर्मा, सुखदत्त रात्रा, केएल पराशर, प्रो. इंद्रजीत शर्मा, एसवीएन स्कूल के पीटीआई अवतार सिंह सहित स्कूल के करीब तीन दर्जन बच्चें उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed