फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कड़ाके की ठंड में पानी के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण

कड़ाके की ठंड में पानी के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण

Thu, 21 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में पानी के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण
ठंड के मौसम में भी पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण
विज्ञापन

टटियाना की 2800 की आबादी पेयजल संकट से परेशान
पंप खराब होने के कारण 15 दिन से नहीं हुई पानी की सप्लाई
राजपाल शर्मा
सतौन (सिरमौर)। कड़ाके की ठंड में भी सिरमौर के टटियाना गांव के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। उपमंडल कफोटा के अंतर्गत आने वाले इस गांव में 15 दिनों से पानी नहीं आया है। बताया जा रहा है कि पेयजल योजना की मशीनरी खराब होने के कारण पानी को लिफ्ट करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस वजह से पानी नहीं आ रहा। लोग दुर्गम क्षेत्रों से गाड़ियों में पानी ला रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश हो जाएंगे।
गांव को बौराड खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना के तहत पानी की सप्लाई होती है। इस योजना से गांव की 2800 के करीब की आबादी लाभान्वित होती है। लेकिन 15 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पंचायत प्रधान जयंती देवी, महिला मंडल प्रधान बबिता देवी, नवयुवक मंडल प्रधान पूर्ण चंद, पूर्व प्रधान सुरेंद्र शर्मा, तोता राम नंबरदार, सतीश शर्मा ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण टटियाना गांव में पानी की समस्या है। विभाग की ओर से गांव की स्कीम में 2 मोटर और 2 पंप का प्रावधान कई सालों से किया हुआ है। एक के खराब होने पर दूसरी मशीन को जोड़ा जाता था। लेकिन, इस समय दूसरी मोटर और पंप मशीन नहीं है। इस कारण 15 दिनों से गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है। ग्रामीण दफ्तरों के कई चक्कर काट चुके हैं। इसके बावजूद 15 दिनों में विभाग कोई समाधान करने में नाकाम रहा है। ग्रामीणों को मजबूरन बावड़ियों से पानी ढोना पड़ रहा है। बावड़ी में पर्याप्त पानी न होने के कारण कई घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। मशीनों की मरम्मत का काम कछुआ गति से चल हुआ है।
विज्ञापन

उधर, कफोटा के कनिष्ठ अभियंता रमजान अली ने बताया कि पुरानी मशीनें पूरा पानी नहीं उठा पा रही हैं। मैकेनिक को बुलाया गया है। जल्द ही योजना को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed