{"_id":"61780cb76c052b09e4754ed4","slug":"20000-kwnt-dhan-purchaged-in-kalaambh-and-haripur-tohana-ponta-center-of-sirmaur-nahan-news-sml3884250192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में अब तक 20 हजार क्विंटल धान फसल की हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में अब तक 20 हजार क्विंटल धान फसल की हुई खरीद
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा हरिपुर टोहाना और कालाअंब धान खरीद केंद्रों में अब तक 20 हजार क्विंटल धान फसल की खरीद हो चुकी है। शुरुआती दौर में बारिश, बिजली की दिक्कत के चलते खरीद में दिक्कतें आती रही लेकिन अब हरीपुर टोहाना केंद्र में खरीद की गति बढ़ाने के प्रयास जारी है। जिले में एफसीआई के तीसरे धान खरीद केंद्र को क्यारदा पीपलीवाला में खोलने की भी कोशिशें की जा रही हैं।
बता दें कि सिरमौर में पहली बार भारतीय खाद्य निगम की ओर से धान खरीद की जा रही है। 15 अक्तूबर से पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना और कालाअंब में धान खरीद केंद्र का शुभारंभ किया गया।
पांवटा में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने धान खरीद केंद्र का शुभारंभ किया था लेकिन दो दिन बारिश और फिर एक दिन बिजली बंद रहने से धान खरीद का कार्य प्रभावित रहा। इसके बाद खरीद केंद्र में जनरेटर समेत सुविधाएं जुटाई गईं। अब फिर से धान खरीद को गति प्रदान करने के प्रयास हो रहे हैं। हरिपुर टोहाना धान खरीद केंद्र में 16000 क्विंटल से अधिक और कालाअंब केंद्र में करीब साढ़े तीन हजार क्विंटल धान खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
अनाज मंडी समिति सिरमौर अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बताया कि सिरमौर के दो एफसीआई धान खरीद केंद्रों में करीब 20 हजार क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। क्यारदा पीपलीवाला में भी धान उत्पादक किसानों की मांग पर खरीद केंद्र शुरू करवाने के प्रयास जारी हैं। शिमला से टीम मौके का दौरा कर चुकी हैं।