{"_id":"6578595f8c25fb45af04bd74","slug":"20-days-ncc-trainning-camp-begin-in-kalaamb-nahan-news-c-177-1-ssml1028-14467-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हिमालयन संस्थान कालाअंब में एनसीसी का 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हिमालयन संस्थान कालाअंब में एनसीसी का 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
विज्ञापन
हिमालयन संस्थान कालाअंब में एनसीसी का 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
कर्नल संजय पंडित ने किया शुभारंभ, पहले चरण में 650 कैडेट्स ले रहे भाग
बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेटस 26 जनवरी और 15 अगस्त की परेड में होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के हिमालयन शैक्षणिक संस्थान में 20 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ कर्नल संजय शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि किया।
शिविर के प्रथम चरण में 20 दिसंबर तक प्रदेश के 36 शिक्षण संस्थानों के 650 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। दूसरे चरण में भी 650 कैडेट्स प्रशिक्षित किये जाएंगे। दूसरा चरण 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर कर्नल संजय शांडिल ने एनसीसी कैडेट्स को शिविर में आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान अनुशासन, ड्रिल, खेलकूद, पीटी, परेड जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को 26 जनवरी और 15 अगस्त की परेड में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने प्रतिभागी कैडेट्स से शिविर में पूरी तरह अनुशासन में रहने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैडेट्स को हर तरह से प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
एनसीसी कैडेट्स देश में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। विभिन्न अवसरों पर एनसीसी कैडेट्स ने देश का नाम रोशन किया है। हिमालयन संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल ने बताया कि उनके संस्थान में बड़े पैमाने पर 20 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है ये संस्थान के लिए गर्व की बात है।
इस मौके पर प्रथम महिला पूनम शांडिल, कर्नल अतुल, मन्नत बंसल, विकास बंसल, प्रीति बंसल सहित अन्य कई एनसीसी अधिकारी भी उपस्थित रहे।