फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   2.45 lakh rupees forgery case found in ponta sahib

वेबसाइट पर क्लिक करते ही अधिकारी के खाते से 2.45 लाख साफ

Tue, 05 Jul 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
2.45 lakh rupees forgery case found in  ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता इंटरनेट बैंकिंग धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। फोन पर एक मैसेज पर भेजे गए लिंक को शेयर करते ही बदमाशों ने अधिकारी के खाते से 2.45 लाख रुपये उड़ा लिए। इसकी शिकायत मिलते ही पांवटा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अधिशाषी अभियंता जलशक्ति पांवटा साहिब मंडल मोहम्मद अरशद रहमान पुत्र स्व. खलील रहमान निवासी हरिपुर मोहल्ला नाहन ने पांवटा थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि वह इंटरनेट बैंकिंग धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके फोन पर प्रिय ग्राहक आपका बैंक योनो एसी और नेट बैंकिंग आज ब्लॉक हो जाएगा। अपने दस्तावेजों को तुरंत अपडेट करने का मोबाइल पर संदेश आया। इसके बाद संदेश में भेजे वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर दिया। ऐसा करते ही उनके खाते से शातिरों ने 2.45 लाख रुपये साफ कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पैसे निकाले जाने की सूचना उनको फोन पर आए संदेश से मिली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरक्षी नवीन कुमार इसकी जांच कर रहे हैं।

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी बैंक शाखा की ओर से भेजा गया ओटीपी किसी अनजान वेबसाइट या व्यक्ति के साथ शेयर न करें। इससे ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed