फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   2.19 crore rupees will spent on three under ground parking in ponta sahib

पांवटा में बनेगी तीन भूमिगत पार्किंग, 2.19 करोड़ की डीपीआर मंजूरी को भेजी

Tue, 15 Feb 2022 08:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
2.19 crore rupees will spent on three under ground parking in  ponta sahib
पांवटा साहिब के विश्वकर्मा मंदिर के समीप इस स्थल पर बनेगी भूमिगत पार्किंग। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में पार्किंग समस्या के निदान के लिए नगर परिषद ने कमर कस ली है। एनएच-07 के चौड़ीकरण के चलते अब सड़कों पर वाहन पार्क नहीं हो पाएंगे। नप ने तीन भूमिगत पार्किंग स्थलों के निर्माण के लिए 2.19 करोड़ की डीपीआर स्वीकृति को निदेशक शहरी विभाग शिमला कार्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन

इन स्थलों का संयुक्त टीम ने भी निरीक्षण किया है। 23 दिसंबर के अंक में ‘अमर उजाला’ ने ‘पंजीकृत वाहन 6987, पांवटा शहर में चार पार्किंग स्थलों की क्षमता 500’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एनएच फोरलेन किए जाने के बाद शहरी क्षेत्र में पार्किंग को लेकर होने वाली समस्या का ज्वलंत मुद्दा उठाया गया था। एनएच-07 किनारे वाले आधा दर्जन पार्किंग स्थल अब सड़क चौड़ी होने से समाप्त हो चले हैं।
विज्ञापन

इस समय शहरी क्षेत्र में मेला मैदान में बनी टाइलनुमा पार्किंग में 300 छोटे वाहनों की सुविधा है। गुरुद्वारा से सामने पार्किंग में श्रद्घालुओं के 100 वाहन पार्क हो सकते हैं। मिनी सचिवालय व रामलीला मैदान को मिला कर 100 से 150 छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग हो सकती है। लिहाजा, भूमिगत पार्किंग योजना तैयार कर मंजूरी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत एनएच-07 के साथ लगती सामुदायिक भवन योजना के भूमिगत तल में पार्किंग सुविधा तैयार करने की योजना है। इसकी 77 लाख की योजना तैयार कर मंजूरी को भेजी गई है। दूसरा स्थल रामलीला मैदान में भूमिगत पार्किंग तैयार करने के लिए भी 72 लाख की योजना मंजूरी को भेजी गई है। तीसरी प्रस्तावित भूमिगत योजना में मेला मैदान को शामिल किया गया है। इसकी 70 लाख की योजना मंजूरी को भेजी गई है।

नप अध्यक्षा निर्मल कौर व उपाध्यक्ष ओपी कटारिया ने कहा कि भूमिगत पार्किंग योजनाओं को मंजूरी के लिए शिमला भेजा गया है। इससे भविष्य में पार्किंग की समस्या दूर हो सकेगी। निदेशक शहरी विकास शिमला से स्वीकृति मिलने पर इन योजनाओं पर कार्य शुरू हो सकेगा। इन स्थलों में बेहतर भूमिगत पार्किंग की संभावनाओं को देखते हुए तकनीकी विशेषज्ञों के साथ निरीक्षण भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed