फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अंधड़, तूफान की मार से लोग बेहाल, बिजली गुल

अंधड़, तूफान की मार से लोग बेहाल, बिजली गुल

Thu, 02 May 2019 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
अंधड़, तूफान की मार से लोग बेहाल, बिजली गुल
नाहन / सतौन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों मौसम रोज करवट बदल रहा है। इससे ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से मौसम खराब हो रहा है। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश की बौछारों ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन क्षेत्रों में रोजाना रात को बत्ती गुल हो रही है। इससे ग्रामीण अंधेरे में ही रातें काटने को विवश हैं। धारटीधार इलाके के जमटा, दोसड़का, नावणी, कांडो कत्याड़ आदि हिस्सों में शाम के समय बिजली गुल हो रही है। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार रात को सतौन में आए तूफान के कारण एक लघु उद्योग का शेड टूट गया। चादरें उड़कर विद्युत विभाग की लाइन पर जा गिरी। इससे सतौन सहित कई पंचायतों की बत्ती गुल हो गई। बिजली आपूर्ति ठप हो जाने के कारण सतौन सब डिवीजन के अंतर्गत सतौन, मालगी, भजौन, कोडगा, सखोली, मुगलवाला सहित दर्जनों पंचायतों के ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सतौन रामपाल ने कहा कि अंधड़ के चलने से पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर रही हैं। इससे सप्लाई ट्रिप कर जाती है। बार-बार बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। विभागीय कर्मचारी इसे चालू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed