फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आचार संहिता में ज्ञापन भेजना हास्यास्पद

आचार संहिता में ज्ञापन भेजना हास्यास्पद

Fri, 19 Apr 2019 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता में ज्ञापन भेजना हास्यास्पद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ / सराहां (सिरमौर)। भाजपा मंडल पच्छाद ने कांग्रेस द्वारा पच्छाद की समस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को चुनाव आचार संहिता के दौरान दिए ज्ञापन को उनका मानसिक दिवालियापन करार दिया है।

मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी नेता चुनाव में हार देखकर बौखला गए हैं। इससे ऐसे हास्यास्पद कार्य कर रहे हैं। इससे उनकी अपरिपक्वता दिखाई दे रही है। तीस वर्षों तक उच्च पदों पर रहने वाले कांग्रेसी नेताओं को अब सड़कों, पेयजल, बस सेवाओं और हाटी मुद्दे की याद आई है। जबकि पच्छाद और जिला सिरमौर के पिछड़ेपन के कांग्रेसी नेता ही जिम्मेदार हैं। यह दुर्दशा पच्छाद क्षेत्र की कांग्रेस राज में हुई है। इसी कारण यहां की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। बौखलाहट में कांग्रेसी नेता गंगूराम मुसाफिर चुनाव आचार संहिता के बीच ज्ञापन देकर निम्न बौद्धिकता का परिचय दे रहे हैं।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जब 30 साल में कांग्रेस अपनी सरकार में पच्छाद का विकास नहीं कर पाई तो आचार संहिता में ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस क्या हासिल करना चाह रही है। इसे भी कांग्रेस जनता को बताए। कांग्रेसी चाहते तो तीन दशक में पच्छाद को हर समस्या से निजात दिला सकती थी। पच्छाद कांग्रेस बीजेपी सरकार के एक साल के कार्यकाल का हवाला देकर पच्छाद की सड़कों, पेयजल, स्वास्थ्य व शिक्षा का जिक्र करने में लगे हैं। इससे दयनीय स्थिति कांग्रेस राज में पच्छाद की बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि पच्छाद की जनता द्वारा दो बार नकारे गए नेता अखबारों की सुर्खियों में रहने के लिए ऐसा करने में लगे हैं। इसे यहां की जनता बखूबी जान चुकी है और वह इस लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed